फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   court

होटल मालिक ने बाथरूम के फर्श में किया छेद, नीचे दुकान में लाखों का नुकसान

Sat, 14 Dec 2019 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
court
दुकान में हुए नुकशान को दिखाता दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला, बरेली

दुकानदारों ने कोतवाली में दी तहरीर, होटल बंद कर मालिक गायब

विज्ञापन
बरेली। कोतवाली क्षेत्र के एक होटल मालिक की हरकत से होटल के नीचे किराये की दुकान में लाखों रुपये का नुकसान हो गया। दुकानदारों ने एकजुट होकर विरोध जताया और कोतवाली जाकर होटल मालिक के खिलाफ तहरीर दी। बवाल के डर से मालिक होटल बंद कर गायब हो गया है।

रोडवेज के पास होटल के नीचे कई दुकानें हैं। इन्हें होटल मालिक ने किराए पर उठा रखा है। किरायेदार दुकानदारों का कुछ दिन से होटल मालिक से विवाद चल रहा है। दुकानदारों ने होटल में गलत काम होने का आरोप लगाकर शिकायतें की थीं। इसके बाद तनातनी और बढ़ गई। गुरुवार को साप्ताहिक बंदी के चलते दुकानें बंद थीं। इनमें एक दुकान राजीव कथूरिया की बिजली के उपकरणों की है। शुक्रवार को जब राजीव ने दुकान खोली तो उसमें काफी पानी भरा था। कई उपकरण पानी से भीगकर खराब हो गए थे। राजीव ने दुकान में पानी आने की वजह तलाशी तो छत में बड़ा सा छेद दिखा। उसी से पानी दुकान में आ रहा था। राजीव ने कॉल करके साथी व्यापारियों संजीव अग्रवाल, राजन गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, मुदित अग्रवाल, दिनेश भसीन, मीरा गुलाटी आदि को बुला लिया। आरोप लगाया कि उनसे बदला लेने के लिए होटल मालिक ने ऊपर बाथरूम के फर्श में छेद करा दिया है। इसके बाद व्यापारी कोतवाली पहुंचे। वहां मीरा गुलाटी की ओर से होटल मालिक के खिलाफ तहरीर दी। इसमें कहा गया है कि उनके भांजे राजीव कथूरिया दुकान चलाते हैं, होटल मालिक नेे बाथरूम के फर्श में छेद कर दिया है, इससे दुकान में पानी भरने से काफी नुकसान हो गया है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर रिपोर्ट नहीं लिखी गई तो वे एसएसपी से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed