{"_id":"61e86d264f42f35179358c33","slug":"cororna-petient-recovering-in-home-isolation-bareilly-news-bly473052030","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर ही स्वस्थ हो रहे 99 फीसदी संक्रमित पर खतरा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर ही स्वस्थ हो रहे 99 फीसदी संक्रमित पर खतरा बरकरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कोरोना वायरस आक्रामकता में कमी कहें या हर्ड इम्युनिटी का असर, तीसरी लहर में संक्रमित हुए 99 फीसदी लोग घरों पर ही आइसोलेट होने के बाद ठीक हो रहे हैं। करीब एक हजार संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। अस्पतालों में भर्ती 32 लोगों में बुजुर्ग, प्रसूता, जिला जेल के बंदी, सेना के जवान, मानसिक मंदित शामिल हैं। इनकी हालत भी सामान्य है। हालांकि, विशेषज्ञ संक्रमण से बचाव के लिए प्रोटोकाल का गंभीरता से पालन करने को कह रहे हैं।
शासन की ओर से कोविड की तीसरी लहर शुरू होने की आशंका एक जनवरी को जताई गई थी। स्वास्थ्य विभाग से एक जनवरी से अब तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक करीब तीन हजार संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 99 फीसदी लोगों ने होम आइसोलेशन का विकल्प चुना। अब तक करीब 1063 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। करीब तीन हजार लोगों में से 60 लोग अस्पतालों में भर्ती हुए। इनमें 40 फीसदी वे हैं, जो दूसरे जिले से बरेली के अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचे थे और जांच में संक्रमित मिले। इसके अलावा जिला जेल के बंदी, मानसिक मंदित, सेना के जवान (एमएच), कोमार्बिड बुजुर्ग समेत प्रसूता शामिल हैं।
आईडीएसपी इंचार्ज एवं सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक होम आइसोलेशन में रहने के दौरान अभी तक किसी भी व्यक्ति ने फैसिलिटी यानी हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराने की मांग नहीं की है। फिर भी एहतियातन किसी तरह की जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैयार हैं। जो मरीज संक्रमित मिल रहे हैं, वे संबंधित अस्पतालों में ही कोविड वार्ड में आइसोलेट किए जा रहे हैं।