{"_id":"5e946c818ebc3e76925040e8","slug":"coronavirus-in-uttar-pradesh-theft-in-a-house-in-bareilly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली में कोरोना पीड़ित परिवार के घर में चोरी, सील इलाके में घटना से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में कोरोना पीड़ित परिवार के घर में चोरी, सील इलाके में घटना से मचा हड़कंप
Mon, 13 Apr 2020 07:19 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 13 Apr 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
घर में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक कोरोना पॉजिटिव पीड़ित परिवार के घर में चोरी का मामला सामने आया है। घर में ताला लगा था, परिवार के सभी लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने इस इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर आवाजाही बंद कर रखी थी, इस बीच चोरों ने घर को निशाना बना लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आपको बता दें कि बरेली जिले के सुभाषनगर निवासी एक युवक नोएडा में रहता था। नोएडा में कोरोना की दस्तक के बीच यह युवक कई दिनों पहले अपने घर लौट आया। उसके यहां आने पर जांच कराई तो उसे कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। उसकी पत्नी समेत घर के पांच और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
इन सभी को निजी अस्पताल में रखकर जांच और उपचार किया जा रहा है। पीड़ित परिवार के घर में ताला लगा था। पुलिस ने यहां आवाजाही बंद कर दी थी, और शासन के निर्देश पर इसे हॉटस्पॉट घोषित कर आसपास डेढ़ किमी. का इलाका सील कर दिया गया था।

बीती रात चोरों ने इस परिवार के घर को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर चोरी कर ली। सोमवार दोपहर बाद लोगों ने टूटे ताले देखे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बाहरी हिस्से का मुआयना किया। घर सैनिटाइज न होने के कारण पुलिस अंदर नहीं गई।
परिवार के आने पर पता चलेगा कि कितनी चोरी हुई है। सील इलाके में चोरी से हड़कंप है, पुलिस इसे स्थानीय गैंग का काम मान रही है। सीओ टू सीमा यादव ने कहा कि आरोपियों को ट्रेस कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
परिवार के आने पर पता चलेगा कि कितनी चोरी हुई है। सील इलाके में चोरी से हड़कंप है, पुलिस इसे स्थानीय गैंग का काम मान रही है। सीओ टू सीमा यादव ने कहा कि आरोपियों को ट्रेस कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।