{"_id":"5ee7ca2f8ebc3e433922c206","slug":"corona-killed-attempt-to-marry-another-minor-daughter-failed-bareilly-news-bly4093522200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की मार: एक और नाबालिग बेटी की शादी करने की कोशिश नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की मार: एक और नाबालिग बेटी की शादी करने की कोशिश नाकाम
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
पुलिस और चाइल्ड लाइन ने शादी रुकवाई, सीडब्ल्यूडी 17 को करेगी सुनवाई
विज्ञापन
बरेेली। लॉकडाउन में तंगी के बीच एक और नाबालिग बालिका वधू होते-होते बची। सोमवार को सूचना पाकर चाइल्ड लाइन की टीम ने थाना कैंट की पुलिस के साथ गांव चौबारी में यह बाल विवाह रुकवा दिया। बाल कल्याण समिति ने मामले में सुनवाई के लिए लड़की के पिता को 17 जून को तलब किया है। इससे पहले भी रौंधी, सीबीगंज, विशारतगंज समेत कई जगह बाल विवाह के मामले सामने आ चुके हैं।
चौबारी में बाल विवाह की कोशिश की सूचना पर चाइल्ड लाइन समन्वयक कुसुम ठाकुर ने नाबालिग लड़की के पिता जगतपाल को बुलाकर काउंसलिंग की। लड़की ने बताया कि उसकी मां दुनिया में नहीं है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। उसकी शादी करके उसके पिता बाहर जाना चाहते हैं ताकि कहीं मजदूरी कर सकें। कोरोना के दौर में सारा पैसा खत्म हो चुका है। पुलिस और चाइल्ड लाइन ने बाल विवाह रुकवाने के साथ इसकी सूचना बाल कल्याण समिति को भी दे दी है। समिति के डॉ. डीएन शर्मा ने बताया कि मामले की सुनवाई और लड़की की उम्र की पुष्टि करने के लिए मामले की 17 जून को सुनवाई की जाएगी।