{"_id":"5e95ffd18ebc3e76c9414881","slug":"corona-infected-with-moradabad-range-found-28-stir-up-to-bareilly-bareilly-news-bly4026421167","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद रेंज में कोरोना संक्रमित मिले 28 जमाती, बरेली तक हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद रेंज में कोरोना संक्रमित मिले 28 जमाती, बरेली तक हड़कंप
विज्ञापन
आपस में बैठक करते पुलिस के आलाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
एडीजी ने दिया संक्रमित जमातियों के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करने का आदेश
विज्ञापन
बरेली। निजामुद्दीन मरकज से बरेली जोन के नौ जिलों में लौटे तब्लीग के 565 जमातियों की जांच रिपोर्ट अफसरों की धड़कन बढ़ा रही है। मुरादाबाद रेंज के तीन जिलों में 28 जमातियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पूरे जोन में फिर अलर्ट जारी किया गया है। एडीजी के आदेश पर पुलिस और खुफिया टीमें उन लोगों को ट्रेस करने में जुट गई हैं कि इन जमातियों के संपर्क में और कितने लोग आए थे।
निजामुद्दीन के मोबाइल टावर से मिली लोकेशन के आधार पर तब्लीगी जमातियों को ट्रेस किया जा रहा है। इनमें अपटेड लिस्ट के मुताबिक बरेली जोन में करीब 565 तब्लीगी जमाती होने की पुष्टि हो चुकी है। जांच के दायरे में चल रहे तब्लीगी जमातियों की सर्वाधिक संख्या बिजनौर में 435 और मुरादाबाद में 56 है। रामपुर में 20, संभल में 23, अमरोहा में 9, बदायूं में 10 और शाहजहांपुर में सात तब्लीगी जमाती मिल चुके हैं। इनकी लगातार जांचें चल रही हैं जिनकी रिपोर्ट भी आती जा रही हैं। एडीजी कार्यालय में आई नई रिपोर्ट में मुरादाबाद के 17, बिजनौर के तीन और संभल के आठ जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब इनके जुड़ाव वाले लोगों पर निगरानी की जा रही है।

निजामुद्दीन मरकज से लौटे तब्लीग के जमातियों के इलाज के साथ जांच की भी व्यवस्था की गई है। लगातार रिपोर्ट आ रही हैं। मुरादाबाद के तीन जिलों से 28 जमातियों के कोरोना पॉजिटिव होने रिपोर्ट मिली है। बरेली में इनके नंबरों की लोकेशन नहीं रही है मगर इस बीच बरेली या दूसरे शहरों के लोग इनसे नहीं मिले, यह गारंटी नहीं की जा सकती। इनके संपर्कों की जांच करा रहे हैं। जो भी संदिग्ध मिलेगा, संबंधित जिले का प्रशासन उसकी जांच कराएगा। - अविनाश चंद्र, एडीजी जोन बरेली
विज्ञापन विज्ञापन