{"_id":"5f9b1c788ebc3eefba4130e5","slug":"corona-infected-for-three-days-in-tb-ward-hudcomb-bareilly-news-bly4250864132","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी वार्ड में तीन दिन भर्ती रहा कोरोना संक्रमित, हडकंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी वार्ड में तीन दिन भर्ती रहा कोरोना संक्रमित, हडकंप
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : demo photo
आरटीपीसीआर जांच में संक्रमित मिलने पर कोविड अस्पताल रेफर
विज्ञापन
बरेली। शासन के सख्त निर्देश हैं कि बगैर जांच कराए किसी मरीज को अस्पताल में भर्ती न किया जाए मगर अफसर भी निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। गुरुवार को एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जबकि बगैर जांच कराए संक्रमित को तीन दिन तक वार्ड में भर्ती रखा। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो खलबली मच गई। आनन फानन उसे कोविड अस्पताल रेफर किया गया है।
जिला अस्पताल के टीबी वार्ड में तीन दिन पहले भोजीपुरा के एक टीबी मरीज को इलाज के लिए भर्ती किया गया था। दवाओं के बाद भी हालत में सुधार न होने पर उसकी आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया था। रिपोर्ट गुरुवार की दोपहर पॉजिटिव मिलने पर हडकंप मच गया। भर्ती अन्य मरीजों ने संक्रमित के बीच में अब तक रहने पर आपत्ति जताई। उधर, संक्रमित मिलने पर अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीज को कोविड अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, वार्ड में भर्ती मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर सैनिटाइजेशन कराया गया। दो दिन तक परिसर बंद रहेगा। एमएस डॉ. एके गौतम के मुताबिक टीबी मरीज के लिए वार्ड सामान्य मरीजों से अलग है। वहां पर भर्ती कर सैंपल लिया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर रेफर किया है।

कोविड चिकित्सालय में दवा का अलग बजट
बरेली। तीन सौ बेड के कोविड अस्पताल में लगातार दवाओं की कमी को देखते हुए अब इसके लिए अलग से बजट जारी करने पर शासन ने मंजूरी दे दी है। इसलिए अब कोविड अस्पताल को दवा खरीदने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दवाओं की कमी होने पर अस्पताल को मिलने वाले बजट से आवश्यक दवाएं खरीदी जा सकेंगी। सीएमएस डॉ. वागीश वैश ने सीएमओ की ओर से आदेश के संबंध में जानकारी मिलने की बात कही है। ब्यूरो
विज्ञापन