फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Corona: Corporation's sweepers engaged in cleanliness before public curfew

कोरोना: जनता कर्फ्यू के पूर्व सफाई में जुटे रहे निगम के सफाई कर्मी

Sun, 22 Mar 2020 10:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Corona: Corporation's sweepers engaged in cleanliness before public curfew
सफाई करता नगर निगम का कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सुबह सात बजे तक शहर के सभी क्षेत्रों में सफाई की और लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
बरेली। कोरोना को लेकर जनता कर्फ्यू के पूर्व रविवार को नगर निगम ने अपने करीब 18 सौ कर्मचारियोें के साथ निगम के सभी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने न केवल सफाई की, बल्कि लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक भी किया।
कोरोना से संक्रमण के खतरे के बीच पहली बार निगम के सफाई कर्मचारियों ने न केवल सुबह साढ़े पांच से सात बजे के बीच सभी 80 वार्डों में सफाई को एक अभियान के तौर पर चलाया, बल्कि इस दौरान स्थानीय लोगों को जनता कर्फ्यू के प्रति जागरूक भी किया। सफाई कर्मचारी नेता राजेश कुमार ने बताया कि निगम के 1800 सफाई कर्मचारी सुबह से ही जुटे रहे। बताया कि निगम के अधिकारियों के निर्देश पर सबसे पहले उन क्षेत्रों की सफाई की गई जहां अक्सर सफाई को लेकर शिकायत की जाती है।
विज्ञापन

जनता ने भी बाहर नहीं फेंका कूड़ा
कर्मचारी नेता राजेश कुमार ने बताया कि निगम के सफाई कर्मियों का जनता ने भी इस बार पूरा साथ दिया। सुबह सफाई करने के बाद अधिकतर क्षेत्रों में लोगों ने सड़कों और गलियों में कूड़ा नहीं फेंका। इससे पूरे निगम क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था को ठीक रखने में काफी मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद भी बरत रहे एहतियात

निगम के सफाई कर्मियों ने इस दौरान खुद भी एहतियात बरती। निगम की ओर से मिले दस्ताने और मास्क आदि को पहनकर उन्होंने काम किया। साथ ही लोगों से भी मास्क आदि लगाए रखने का आह्वान किया।

निगम के सफाई कर्मियों को सफाई के साथ ही लोगों को जागरूक रखने को भी कहा गया। इसमें हमारे कर्मचारियों ने अभूतपूर्व काम किया। यह एक ऐतिहासिक पल है, जिसके लिए निगम का हर कर्मचारी खड़ा है।
- संजीव प्रधान, पर्यावरण अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed