{"_id":"5f08ce928ebc3e636e6ba223","slug":"corona-case-in-the-tulip-tower-will-also-be-floor-sealed-bareilly-news-bly4122966144","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूलिप टॉवर में भी निकला कोरोना केस, फ्लोर सील होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूलिप टॉवर में भी निकला कोरोना केस, फ्लोर सील होगा
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
शहर के कई और पॉश इलाकों में संक्रमण, 74 हॉटस्पॉट जिले में पहले से
विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण तेजी से शहर को अपनी चपेट में ले रहा है। सामुदायिक संक्रमण जैसी स्थिति बनती जा रही है। कई पॉश इलाके भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। शनिवार को इन सभी जगहों को सील करने की कार्रवाई होगी। ट्यूलिप टॉवर भी इनमें शामिल है।
शुक्रवार देर रात आई रिपोर्ट में 27 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें ट्यूलिप टॉवर का भी एक शख्स शामिल है। देर रात बारादरी इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने वहां का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पूरे टॉवर को सील करना संभव नहीं है। यहां के लोग भी जागरूक हैं। केवल संक्रमित के निवास वाले फ्लोर को ही सील किया जाएगा। बाकी लोगों से होम क्वारंटीन रहने की अपेक्षा करेंगे। इसके अलावा सिटी मालगोदाम, किला छावनी, आजमनगर, सनराइज कॉलोनी, आजादनगर कॉलोनी, कुतुबशाह की इमारत पुराना शहर, अदलखिया कॉलोनी इज्जतनगर, चेतना कॉलोनी, बिहारीपुर चौकी लालता मंदिर, बड़ा बाजार कुतुबखाना, किला मेन रोड, गोविंदनगर और सिविल लाइंस इलाके को सील किया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के निर्देश पर बताए गए सभी स्थानों को हॉटस्पॉट बनाया जाएगा।