फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Corona blocked the way, could not shine on the national flag

Bareilly News: कोरोना ने रोकी राह, राष्ट्रीय फलक पर नहीं बिखेर सके चमक

Thu, 08 Jun 2023 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Corona blocked the way, could not shine on the national flag
बरेली। खेलों पर कोरोना का असर अभी भी दिख रहा है। पहले दो साल प्रतियोगिताओं पर ब्रेक लगने से खिलाड़ी अंडर-14 से 17 और 17 से 19 में चले गए। इसके बाद भी अंडर-14 और 17 वर्ग के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हुनर आजमाने का अवसर नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से सत्र 2021-22 की 66वीं विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। यह प्रतियोगिता अंडर 14, 17, 19 आयु वर्गों में अगस्त से अक्तूबर तक हुई। कोरोना के चलते दो साल बाद खिलाड़ियों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने का मौका मिला। जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर बेहतरीन खेल दिखाकर खिलाड़ियों ने पदक जीते, लेकिन अंडर-14 और अंडर- 17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का सफर यहीं तक सीमित रहा। इन दोनों वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का शेड्यूल ही जारी नहीं किया गया। फेडरेशन की ओर से केवल अंडर-19 की ही प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ग की प्रतियोगिताएं छह जून से शुरू
अंडर-19 वर्ग की प्रतियोगिताएं छह जून से नई दिल्ली, ग्वालियर, भोपाल में कराई जा रही हैं जो 13 जून तक चलेंगी। इसमें 26 खेलों की प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। बरेली से भी कई खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खेलों के खिलाड़ियों की प्रतिभा तोड़ रही दम
स्कूली खेलों में अंडर 14 और अंडर 17 आयु वर्ग के एथलेटिक्स, फुटबाॅल, मुक्केबाजी, जूडो, बैडमिंटन, हॉकी, वॉलीबाल, टेबल टेनिस, हैंडबॉल, बास्केटबाॅल, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, ताइक्वांडो, योग, खो-खो, कबड्डी, चेस, शूटिंग, तैराकी, लॉन टेनिस, जिम्नास्टिक्स, बॉक्सिंग, कराटे और तीरंदाजी के खिलाड़ियों की प्रतिभा दम तोड़ रही है।
बेकार हो रही तैयारी
पहले बरेली में प्रतियोगिता के लिए मेहनत की और फिर प्रदेशीय प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों को मात देकर कांस्य पदक अपने नाम किया। पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलता, लेकिन तैयारी धरी रह गई। अब दोबारा तीनों स्तर की बाधा पार करनी होगी। - शौर्य सिंह, जिम्नास्टिक्स
पिछली बार जब राष्ट्रीय प्रतियोगिता हुई तो उसमें चयन नहीं हुआ। इसके बाद कोरोना के कारण खेल ही नहीं हुए। इस बार जनपदीय और मंडलीय स्तर की प्रतियोगिता में तीन पदक हासिल किए। उम्मीद थी कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में क्वालीफाई हो जाएंगे। - वंश यादव, एथलेटिक्स

---
दोनों वर्ग के खिलाड़ियों के पास आगे समय रहेगा। 2023 में जो प्रतियोगिता होगी, उसमें सामान्य तौर पर सभी खेलों की चारों स्तर के मुकाबले होंगे। इस बार अंडर-19 को प्राथमिकता दी गई है। नईम अहमद, माध्यमिक विद्यालय क्रीड़ा सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed