फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Corey , who gave up a copy , they also

जिन्होंने छोड़ दी कोरी कॉपी, वे भी पास

Sun, 27 Mar 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 27 Mar 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Corey , who gave up a copy , they also
मूल्यांकन
बेसिक शिक्षा विभाग की परीक्षा मजाक- मजाक में निपट गई। अब मूल्यांकन भी जैसे- तैसे निपटाया जा रहा है। किसी बच्चे को फेल करना नहीं है इसलिए जो बच्चे अनुपस्थित थे वे भी और जिन्होंने कापी कोरी छोड़ दी वे भी। सब पास होंगे। बच्चों का रिजल्ट 30 मार्च को स्कूलों में बांटा जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने बच्चों की परीक्षाओं का आयोजन इसलिए कराया ताकि उन्होंने साल भर कितना सीखा इसे परखा जा सके। लेकिन शिक्षकाें द्वारा जो कापियां जा रही हैं उनमें अधिकतर बच्चों की कापियां ऐसी हैं जो सिर्फ भरी हुई हैं। कुछ में सवाल उतरे हैं जबकि कुछ कोरी हैं। अंग्रेजी क ी कापियों में बच्चों ने ऐसा लिखा है कि शिक्षकाें के समझ से परे है। शहर में प्राइमरी की कापियां जसोली और बालजति प्राथमिक विद्यालयों में जांची गई। जूनियर हाईस्कूल की कापियां कोहाड़ापीर अध्ययन केंद्र पर जंची। इसके अलावा ब्लाक स्तर पर भी संसाधन केंद्रों पर कापियों का मूल्यांकन हुआ। 
विज्ञापन


- पहले दिन ही जंच गई सभी कापियां 
जसोली प्राथमिक विद्यालय में मूल्यांकन प्रभारी हरीश बाबू शर्मा ने बताया कि उनके यहां करीब 67 स्कूलों की कापियां जंचने को आई थीं। सभी कापियां जांच ली गई हैं। वहीं क ई अन्य केंद्रों पर भी आधे से अधिक कापियां जंच गई हैं। बची कापियां रविवार को जांची जाएंगी। करीब दो लाख बच्चों की कापियां जांची जानी है। 
विज्ञापन

- कई केंद्रों पर दरी पर बैठकर जांची कापियां 
रिछा बीआरसी केंद्र पर दरी पर बैठकर शिक्षकाें ने कापियां जांची। कापियां इतनी पतली है कि शिक्षकाें को उन्हें अपने हाथ पर लेकर जांचना पड़ा। 
- 30 को परिणाम, रिजल्ट शीट आई नहीं
30 को स्कूलों में बच्चों का परिणाम बताया जाएगा। शासन के  निर्देश पर रिजल्ट बांटना है, लेकिन अभी तक नंबर चढ़ाने के लिए रिजल्ट शीट नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed