फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cop accused of abetting daughter's suicide, report says

Bareilly News: सिपाही पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, रिपोर्ट

Wed, 18 Feb 2026 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 18 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Cop accused of abetting daughter's suicide, report says
विषाक्त पदार्थ खाने से 23 जनवरी को हुई थी युवती की मौत, बिजनौर का रहने वाला है आरोपी
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अमेठी के थाना गौरीगंज में तैनात एक सिपाही पर उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि सिपाही ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर उसके साथ शादी कर ली। बाद में उसे प्रताड़ित करने लगा। तंग आकर बेटी ने विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली।
मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी नवंबर 2025 में दवा लेने बरेली गई थी। इसी दौरान बिजनौर के थाना नूरपुर के गांव शाहदपुर निवासी सिपाही विनीत उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। विनीत की तैनाती अमेठी के थाना गौरीगंज में है। विनीत ने उसकी बेटी से शादी कर ली।
विज्ञापन

बाद में तय हुआ कि 11 फरवरी को दोनों की शादी रीति-रिवाज से कराई जाएगी। आरोप है कि विनीत उसकी बेटी पर 20 लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। उसको प्रताड़ित करता। बेटी ने विनीत के खाते में एक लाख रुपये भी भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी विनीत उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। 22 जनवरी को प्रताड़ना से परेशान बेटी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान 23 जनवरी को उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed