फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   conway system

बड़ा बाईपास पर लागू हुआ कॉन्वाय सिस्टम

Wed, 31 Dec 2014 01:53 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 31 Dec 2014 01:53 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की वसूली की शिकायतों पर एक अर्सा पहले यूपी में सरकार ने कॉन्वाय व्यवस्था खत्म कर दी थी लेकिन इसे बड़ा बाईपास पर आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए मंगलवार से लागू किया गया है। पुलिस 15 से 20 वाहनों को काफिले की शक्ल में बड़ा बाईपास से एक छोर से दूसरे छोर तक छोड़कर आएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को सीओ सिटी प्रथम असित श्रीवास्तव के ऑफिस में इज्जतनगर, बिथरीचैनपुर, प्रेमनगर, किला, भोजीपुरा, भुता आदि थानों के एसओ और प्रभारी निरीक्षकों के अलावा सर्किल अफसरों की बैठक में एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा ने कहा कि बड़ा बाईपास पूरा होने तक उस पर कॉन्वाय की व्यवस्था लागू रहेगी। पांच उप निरीक्षक, आठ सिपाहियों की कॉन्वाय में रोजाना रात को ड्यूटी रहेगी। कॉन्वाय रोजाना आठ बजे से सुबह छह बजे तक लगेगी। वाहनों को काफिले में बड़े बाईपास से निकाला जाएगा। एसएसपी ने पुलिस लाइंस से हाइवे मोबाइल को दो कारें दे दी हैं। कॉन्वाय छोड़ने पर एक हाईवे मोबाइल कार आगे और दूसरी पीछे चलेगी। रामपुर और शाहजहांपुर रोड पर चार बैरियर बनाए जा रहे हैं। रजऊ और परसाखेड़ा में भी बैरियर होगा। पुलिस किसी भी समय बैरियरों के जरिए चेकिंग अभियान शुरू कर देगी। अचानक चेकिंग के लिए सीओ और एसओ को लगाया जाएगा। कहीं से भी लापरवाही की शिकायत मिलने पर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी। बैठक में एसपी क्राइम डॉ. एसपी सिंह, एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव, सीओ सिटी प्रथम असित श्रीवास्तव,  सीओ द्वितीय मुकुल द्विवेदी, सीओ तृतीय धर्म सिंह मार्छाल, सीओ नवाबगंज कालू सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed