फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Convicted accused who escaped from Maharashtra jail arrested

Bareilly News: महाराष्ट्र जेल से फरार सजायाफ्ता अभियुक्त गिरफ्तार

Wed, 20 Aug 2025 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Convicted accused who escaped from Maharashtra jail arrested
भोजीपुरा। हत्या के जुर्म में सजा काट रहा अभियुक्त पैरोल पर घर आया और इसके बाद फरार हो गया। भोजीपुरा पुलिस ने सोमवार रात को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

भोजीपुरा के गांव डहिया निवासी इकबाल अबरार महाराष्ट्र के अंधेरी वेस्ट वर्सोवा में हत्या के जुर्म में सजायाफ्ता है। वह केंद्रीय कारागार छत्रपति संभाजी नगर में सजा काट रहा था। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि इकबाल अबरार को छत्रपति संभाजी नगर (महाराष्ट्र) से 10 फरवरी 2021 को पैरोल पर छोड़ा गया था। उसे 21 मई 2022 को उक्त केंद्रीय कारागार में हाजिर होना था, लेकिन वह घर से फरार हो गया और दिल्ली में जाकर ऑटो रिक्शा चलाने लगा।
विज्ञापन

महाराष्ट्र पुलिस ने बरेली पुलिस से संपर्क किया। एसएसपी अनुराग आर्य ने भोजीपुरा पुलिस को फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए भोजीपुरा प्रभारी निरीक्षक को सख्त निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने अपनी टीम के साथ सोमवार को रात इकबाल अबरार को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

2006 में सौतेली मां की कर दी थी हत्या
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त इकबाल अबरार ने अपनी सौतेली मां की वर्ष 2006 में पेड़ कटवाने के विरोध पर हत्या कर दी थी। महाराष्ट्र के अंधेरी वेस्ट वर्सोवा में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। वहां वह हत्या के जुर्म की सजा काट रहा था। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में एसआई रनवीर सिंह, रंजीत सिंह, सिपाही उस्मान सुनील कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed