फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Controversy over the reorganization of committee by Guru, two factions face to face

गुरु द्वारा कमेटी के पुनर्गठन पर विवाद, दो गुट आमने-सामने

Sat, 10 Sep 2022 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Controversy over the reorganization of committee by Guru, two factions face to face
बरेली। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सुभाषनगर की कमेटी के पुनर्गठन की प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार को कमेटी के अध्यक्ष ने एक बार फिर से खुद को संगत की ओर से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने का मेसेज सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो दूसरे गुट ने इसे फर्जी बता दिया। इसे लेकर अब दोनों गुट आमने सामने आ गए हैं।
विज्ञापन

गुरुद्वारा संगत के गुर सेवक सिंह के मुताबिक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सुभाषनगर बरेली में चुनाव की प्रक्रिया अमृतसर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सेवादार सरदार सुखविंदर सिंह की देखरेख में चल रही है। पूर्व कमेटी ने भ्रामक सूचना पोस्ट कर दी है कि उनकी कमेटी को फिर से गठित कर चार्ज दे दिया है। इसका खंडन सेवादार ने किया है। दूसरी ओर, अध्यक्ष सुरिंदर जीत सिंह छाबड़ा का कहना है कि बृहस्पतिवार को मुख्य सेवादार के लिए दो नाम सामने आए थे। इन दोनों पर सहमति न बनने पर साध संगत ने उन्हें ही फिर से नवंबर 2022 तक अध्यक्ष और टीम को सेवा करने का मौका दिया है। आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed