फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Contractor's security amount seized for negligence in construction work

Bareilly News: निर्माण कार्य में लापरवाही पर ठेकेदार की धरोहर राशि जब्त

Wed, 30 Jul 2025 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Contractor's security amount seized for negligence in construction work
बरेली। निर्माण कार्य में देरी पर अमर उजाला की खबर पर नगर निगम ने कार्रवाई की है। ठेकेदार की फर्म मेसर्स हिमगिरी इंटरप्राइजेज की धरोहर राशि 49,729 रुपये जब्त किए गए हैं। अवर अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है, जबकि लिपिक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि ठेकेदार को वार्ड-43 स्थित गुलजार नगर में फिरोज के मकान से गुड्डू के मकान होते हुए नूरजहां और शबाना के मकान से मुन्ने के मकान तक नाली व सीसी सड़क निर्माण का काम सौंपा गया था। काम न करने पर फर्म को कई नोटिस दिए गए, लेकिन न तो काम शुरू हुआ और न ही ठेकेदार ने जवाब दिया। इसलिए धरोहर राशि को जब्त किया गया है। ठेकेदार को 10 दिन के अंदर कार्य पूर्ण करने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर फर्म को काली सूची में डाला जाएगा। इसी मामले में समय से काम न करा पाने पर अवर अभियंता वीर प्रताप पटेल, लिपिक कमलेश कुमार पर भी कार्रवाई हुई है। जूनियर इंजीनियर (जेई) को कारण बताओ और लिपिक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

-------------------

पार्षद ने दी धरने पर बैठने की चेतावनी

बरेली। सीवर की सफाई में देरी पर पार्षद सतीश कातिब मम्मा ने तेवर दिखाए हैं। नगर आयुक्त को पत्र भेजकर कहा कि इंदिरानगर, जनकपुरी और आवास विकास में सात दिनों में सीवर की सफाई न कराई गई तो वह नगर निगम परिसर में चारपाई डालकर धरने पर बैठ जाएंगे। उन्होंने बताया कि बार-बार कहने के बाद भी सफाई नहीं हो रही है। इसलिए आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed