फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Contractor molests railway worker wife in Bareilly

Bareilly News: ठेकेदार की शर्मनाक करतूत, घर में घुसकर रेलकर्मी की पत्नी से की छेड़खानी, विरोध पर पीटा

Sun, 17 Dec 2023 05:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Dec 2023 05:57 PM IST
सार

ठेकेदार ने रेलकर्मी के आवास का शौचालय ठीक कराया था। इसके बाद से उसका आना जाना था। एक दिन वह महिला को अकेला देख घर में घुस आया और छेड़खानी की। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
Contractor molests railway worker wife in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली में रेलवे के एक ठेकेदार की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने रेलकर्मी के घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी कर दी। रेलकर्मी ने इज्जतनगर थाने में आरोपी ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


इज्जतनगर रेलवे कॉलोनी निवासी रेलकर्मी ने बताया कि वह और उनका बेटा काम से बाहर गए थे। इसी वक्त प्रेमनगर निवासी ठेकेदार राजीव अग्रवाल घर आया और उनकी पत्नी के साथ छेड़खानी कर दी। विरोध किया तो उनकी पत्नी की पिटाई कर दी। इससे पत्नी के सिर और नाक में चोट आई है। आसपास के लोग एकत्र हो गए तब आरोपी भाग गया। इज्जतनगर थाने में राजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन


शोध : अंडे और चिकन खाने के शौकीन हैं तो एंटीबायोटिक भी खा रहे आप, जानिए क्या हैं इसके नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने यह भी बताया कि तहरीर देने के बाद उन्हें मुकदमे की कॉपी लेने के लिए थाने बुलाया गया। वह थाने पहुंचे तो आरोपी वहीं खड़ा मिला। वह उन पर समझौते का दबाव बना रहा था। उन्होंने पुलिस को उसके बारे में बताया तो वह थाने से खिसक गया। बताया कि हाल ही में ठेकेदार ने उनके आवास का शौचालय ठीक कराया था। इसके बाद से उसका आना जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed