फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Contractor arrested for stealing railway property by falsifying documents

दस्तावेजों में हेराफेरी कर रेल संपत्ति चोरी करने वाला ठेकेदार गिरफ्तार

Wed, 23 Feb 2022 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Contractor arrested for stealing railway property by falsifying documents
बरेली। रेल संपत्ति और सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी करने वाला ठेकेदार को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। वह काम पूरा होने के बाद भी बिना टेंडर रेलवे स्टोर से सामान जारी करा लेता था। आरोपी 20 लाख रुपये की रेलवे संपत्ति की चोरी के मामले में संलिप्त पाया गया है।
विज्ञापन

सिटी आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेश कुमार मीना ने बताया कि सिग्नल निर्माण विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी कर 20 लाख रुपये कीमत की रेल संपत्ति चोरी करने के मामले रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें मुख्य रूप से सिग्नल निर्माण का कार्य करने वाले गोरखपुर के गीता वाटिका निवासी ठेकेदार अमरेंद्र कुमार सिंह को आरोपी बनाया गया। जांच के दौरान अमरेंद्र सिंह के खिलाफ तमाम साक्ष्य मिले। इनमें उसके द्वारा दस्तावेजों में हेराफेरी कर रेल संपत्ति चोरी करने की पुष्टि हुई। लिहाजा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह रेलवे के अनुबंध के आधार पर सिग्नल वर्क करता है। काम पूरा हो जाने के बाद वह टेंडर को क्लोज न कर काम पूर्ण होने के बाद भी हेराफेरी करके स्टोर को डिमांड नोट भेजता था। इसके बाद स्टोर से सामान अपने पक्ष में जारी करा लेता था। वहीं स्टोर से सामान ले जाने वाले वाहन का नंबर भी गलत लिखवाता था। आरोपी ठेकेदार को आरपीएफ ने जेल भेजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य रेल कर्मियों के संलिप्त होने का भी अंदेशा - जांच अधिकारी नरेश कुमार मीना ने बताया कि इस मामले में कई आरोपी अभी वांछित है। कुछ और रेल कर्मियों के इसमें संलिप्त होने की भी आशंका है। जांच टीम का कहना है कि बिना रेल कर्मियों की मिलीभगत के स्टोर से लाखों रुपये की संपत्ति चोरी करना संभव नहीं है। रेलकर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed