{"_id":"6a8b49de2341980cd30cbbc0","slug":"consumers-cleared-branches-hanging-over-power-lines-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-103397-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: उपभोक्ताओं ने छांटीं तारों पर लटकी टहनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: उपभोक्ताओं ने छांटीं तारों पर लटकी टहनियां
Mon, 24 Aug 2026 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। बिजली कटौती और निगम की अनदेखी से परेशान ग्रामीणों ने खुद बिजली व्यवस्था सुधारने का बीड़ा उठाया। उन्होंने अहीर गोटिया से नवदिया कल्याणपुर तक करीब दो किलोमीटर लंबे मार्ग पर तारों पर लटक रहीं टहनियों की छंटाई की।
गांववासी ओमवीर यादव समेत अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली निगम के कर्मचारी पेड़ों की डालियां तारों से टकराने और लाइन में खराबी का बहाना बनाकर घंटो आपूर्ति रोक देते हैं। समाधान की मांग पर भी सुनवाई नहीं होती थी। रोज-रोज की इस समस्या से गांव के लोग परेशान थे। आखिर में ग्रामीणों ने एकजुट होकर लाइनमैन से आधिकारिक विद्युत आपूर्ति बंद कराई। उन्होंने स्वयं मेहनत करके पूरी लाइन से टहनियां हटा दीं। ग्रामीणों ने अब क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
फरीदपुर उपकेंद्र के एसडीओ संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि टहनी छंटाई के लिए अलग से कोई बजट नहीं होता है। लाइनमैन खुद ही रखरखाव के तहत टहनियों की छंटाई करते हैं।