{"_id":"6a2da44d4ed48d7e5c0783f4","slug":"consumed-a-poisonous-substance-upset-over-wife-visiting-her-parents-home-bareilly-news-c-4-bly1053-904915-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर खाया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बानखाना निवासी 25 वर्षीय मनोज सक्सेना ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
मनोज ने बताया कि उनकी शादी दो मई को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद उनका पत्नी से अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। उन्होंने कई बार समझाने का प्रयास किया, विवाद समाप्त नहीं हुआ। शुक्रवार को उनकी पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गए और गुस्से में विषाक्त पदार्थ खा लिया। उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हैं। पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।