{"_id":"6acaa9f6f8b8e00c06005e83","slug":"construction-of-underpass-at-eastern-railway-crossing-begins-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-104984-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण शुरू
विज्ञापन
रेलवे ने नोटिस लगाकर क्रॉसिंग को स्थायी रूप से किया बंद, छह माह में बनकर होगा तैयार, लोगों को मिलेगी राहत
बिशारतगंज। कस्बे के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग 6 बी पर अंडरपास बनाने का काम शनिवार से शुरू हो गया। रेलवे की ओर से नोटिस बोर्ड लगाकर रेलवे क्रॉसिंग को स्थायी रूप से बंद कर दिया है। इस क्रॉसिंग से होकर गुजरने वाले वाहन अंडरपास निर्माण पूरा होने तक पश्चिम रेलवे क्रॉसिंग 6 ए से होकर गुजरेंगे।
कस्बे के दोनों ओर आबादी क्षेत्र होने के अलावा बरेली जाने आने के लिए लोग इसी क्रॉसिंग से होकर गुजरते थे। इस रेलवे क्रॉसिंग से होकर 15 से अधिक मेल व पैसेंजर ट्रेनें एवं बड़ी संख्या में मालगाड़ी गुजरती है। इफको खाद फैक्टरी से आने वाली मालगाड़ियों के इंजन शंटिंग आदि कारणों से दिन में यहां कई बार क्रॉसिंग बंद रहने की वजह से लंबा जाम लगता था। लोग लंबे समय से अंडरपास बनाने की मांग करते आ रहे थे। आंवला सांसद नीरज मौर्य ने लोकसभा में अंडरपास का मुद्दा उठाया था।
पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ सफदर हुसैन के अनुसार, अंडरपास बनने में करीब छह माह का समय लगेगा। बहरहाल, अंडरपास बनने के बाद लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।