फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   construction of the Bareilly-Mathura highway will be completed along with the Ganga Expressway

UP News: गंगा एक्सप्रेसवे के साथ-साथ पूरा हो जाएगा बरेली-मथुरा हाईवे का निर्माण, चार फेज में चल रहा काम

Thu, 18 Dec 2025 01:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 18 Dec 2025 01:24 PM IST
सार

बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे का निर्माण वर्ष 2027 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है। चार फेज में काम चल रहा है। बरेली-बदायूं के बीच निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। 

विज्ञापन
construction of the Bareilly-Mathura highway will be completed along with the Ganga Expressway
मथुरा-बरेली हाईवे

विस्तार

मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे के साथ ही बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे का निर्माण भी वर्ष 2027 के अंत तक पूरा हो जाएगा। चार फेज में काम चल रहा है। कासगंज तक काफी काम पूरा हो गया है। कासगंज से बदायूं के बीच भी 50 फीसदी से ज्यादा काम हो चुका है। फेज फोर में बरेली-बदायूं के बीच निर्माण जारी है। इस बीच चार बाइपास बनाए जाने हैं। बिनावर में यह हाईवे गंगा एक्सप्रेस से जुड़ेगा। यहां जंक्शन बनाया जाएगा। यह जंक्शन बरेली-मथुरा, मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे और गंगा एक्सप्रेस-वे को आपस में जोड़ेगा।

विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के मुताबिक, बरेली-बदायूं के बीच अलग-अलग स्थानों पर बाइपास निर्माण पर 650 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बदायूं बाइपास से कासगंज की सीमा तक 1,200 करोड़ रुपये की परियोजना पर काम चल रहा है। हाईवे का निर्माण और इस हाईवे को गंगा एक्सप्रेस-वे व मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे से जोड़े जाने के बाद 25 से ज्यादा जिलों के लोगों को फायदा होगा। बरेली-मथुरा-आगरा नेशनल हाईवे आगरा, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बदायूं और बरेली के बीच बेहतर कनेक्टिविटी देगा। 228 किमी के हाईवे की लागत 7,700 करोड़ आने का अनुमान है।
विज्ञापन


बांटा गया 1,527 करोड़ मुआवजा
बरेली-बदायूं के बीच एनएचएआई ने काम शुरू करा दिया है। किसानों की भूमि के अधिग्रहण के बदले अब तक 1,527 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। अब भूमि संबंधी कोई प्रकरण लंबित नहीं है। बरेली से बदायूं और बदायूं से बरेली की ओर पेड़ों की कटान के साथ मिट्टी के भराव और चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भमोरा-देवचरा के बीच पांच किमी का बाइपास
बरेली-मथुरा हाईवे पर बरेली-बदायूं के बीच सबसे लंबा पांच किलोमीटर का बाइपास बरेली की सीमा में भमोरा और देवचरा के बीच बनाया जाएगा। इसके लिए भी काम शुरू हो गया है। बदायूं में बिनावर और मलगांव के पास बाइपास बनाया जाएगा। बदायूं के मलगांव में रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण भी होगा। 

परियोजना पर एक नजर
  • कुल लागत- 7700 करोड़
  • लंबाई- 228 किमी
  • फ्लाईओवर- 20
  • अंडरपास- 26
  • बड़े पुल- 05
  • रेलवे ओवरब्रिज- 06

एनएचएआई के परियोजना निदेशक उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि बरेली-मथुरा-आगरा एक्सप्रेस वे (आगरा-बरेली ग्रीन कॉरिडोर) का निर्माण तेजी से चल रहा है। बरेली-बदायूं के बीच काम शुरू हो चुका है। वर्ष 2027 तक गंगा एक्सप्रेस-वे के साथ ही बरेली-मथुरा-आगरा एक्सप्रेस वे का निर्माण भी पूरा कर लिया जाएगा। यह हाईवे गंगा एक्सप्रेस वे के अलावा मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे को भी कनेक्ट करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed