फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   constable asked for 10 lakh bribe from drugs peddler

स्मैक तस्कर से 10 लाख की रिश्वत मांगने का आरोपी सिपाही गिरफ्तार

Fri, 13 May 2022 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
constable asked for 10 lakh bribe from drugs peddler
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। स्मैक तस्कर से 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने फतेहगंज पश्चिमी थाने के आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ। इसने पुलिस महकमे को एक फिर शर्मसार कर दिया। वायरल ऑडियो में फतेहगंज पश्चिमी थाने में तैनात सिपाही अमरदीप मीरगंज निवासी कुख्यात स्मैक तस्कर सोनू कालिया से बात कर रहा है। कालिया को पुलिस काफी समय से तलाश कर रही है। उसके खिलाफ कोर्ट ने वारंट भी जारी किया है। कुछ दिन पहले ही उसके खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी थाने में भी मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें भी वह वांछित चल रहा है।
विज्ञापन

सिपाही अमरदीप उसे गिरफ्तारी से बचाने के लिए 10 लाख रुपये की मांग कर रहा है। ऑडियो में सिपाही अमरदीप कह रहा है कि रुपये ऊपर तक अधिकारियों को जाते हैं, जबकि सोनू कालिया दो लाख रुपये देने की बात कहता है, लेकिन बाद में वह चार लाख रुपये देने को राजी हो जाता है। ऑडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से सिपाही अमरदीप को सस्पेंड कर दिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत के अंदाज से लग रहा है पुलिस के गहरे संबंध हैं कालिया से
ऑडियो में जिस तरह सोनू कालिया बात कर रहा है, उससे साफ है कि उसके पुलिस से गहरे संबंध हैं। वह पुलिस के संरक्षण में ही काम कर रहा है, इसकी कीमत भी चुका रहा है। हालांकि ऑडियो में सिपाही बार-बार साहब का जिक्र कर रहा है, लेकिन साहब कौन हैं, यह स्पष्ट नहीं है। हां, इतना जरूर है कि शायद साहब ने ही खुद को सेफ रखने के लिए सिपाही से फोन कराया है।
पहले भी सामने आ चुके हैं भ्रष्टाचार के मामले
- वर्ष 2020 में क्राइम ब्रांच की टीम का स्मैक तस्कर के साथ होटल में बैठकर रकम के बंटवारे का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने दो दरोगा समेत 10 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
- एसपी सिटी के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में उनकी सर्विलांस टीम के दो सिपाहियों के खिलाफ भी मार्च में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। सिपाहियों ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 10 हजार रुपये ऐंठ लिए थे।

वायरल ऑडियो में सोनू कालिया और सिपाही के बीच बातचीत के अंश
सोनू कालिया : 10 लाख कहां से दे दूंगा मैं यार।
सिपाही: साहब कह रहे है कि 10 लाख रुपयेे दे तो सही है, नहीं तो दो चार मुकदमों में और वांछित कर दूंगा।
सोनू कालिया : साहब आ गए थाने।
सिपाही: हां, यहीं हैं सामने। पास में।
सोनू कालिया बात नहीं करेंगे।
सिपाही : नहीं। कह रहे हैं कि पहले बात करता। पहले क्यों नहीं आया बात करने। कभी आया सलाम करने को।
सोनू कालिया : कहना वो सलाम करने लायक कहां है, जो आता।
सिपाही : क्या किया जाए।
सोनू कालिया : अब तुम खुद समझदार हो। मेरी हालत देख लो यार। बात कर लो यार। बचा लो अपने भाई को। बड़ा एहसान होगा। बच्चे दुआ देंगे तुम्हें।
सिपाही : कोशिश है भैया। पूरी-पूरी कोशिश कर रहा हूं। मैं इतना ही तो कर सकता हूं।
सोनू कालिया : एक दो लाख की बात है तो मैं कोशिश कर सकता हूं।
सिपाही : वो लिखवा ही देंगे, मानेंगे नहीं ईमानदारी से।
सोनू कालिया : वो ही तो मैं कह रहा हूं। एक-दो लाख की बात हो तो मैं कर ले रहा हूं यार।
सिपाही: देखो जो हमें बताया गया है वो हम बता रहे हैं। इस बात का बहुत कष्ट हो रहा है कि तुम्हें वांछित किया जा रहा है। इस बात को सीरियस ले लो।
सोनू कालिया : मैं कह तो रहा हूं एक-दो लाख कर दूंगा।
सिपाही : मैं अपनी तरफ से कह चुका हूं कि चार-पांच लाख मिल जाएंगे, लेकिन साहब एक दाम दस लाख बोल रहे हैं।
सोनू कालिया : चलो चार कह दो।
सिपाही : मैं बोल तो रहा हूं। अपनी तरफ से ही कह दिया कि चार-पांच लाख मिल जाएंगे। वो दस बोल रहे हैं। जैसा चाहते हो बता दो नहीं तो रहने दो।
सोनू कालिया : चलो मना कर दो और कह दो कि कर दो वांछित। कोई बात नहीं है। ठीक है।
सिपाही : ठीक भाई।
स्मैक तस्कर से रुपये मांगने की बातचीत का ऑडियो मिला है। यह गंभीर अपराध है। सिपाही के खिलाफ भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। निलंबित कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed