फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Constable and PRD inspector recovered money by indecent in bareilly video viral

यूपी: सिपाही और पीआरडी दरोगा ने अभद्रता कर रुपये वसूले, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 03 Jun 2021 08:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 03 Jun 2021 08:46 PM IST
सार

बरेली जिले के थाना फतेहगंज पूर्वी के सिपाही जगदीश और पीआरडी दरोगा बूटा सिंह बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास दातागंज मार्ग पर मास्क चेकिंग कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने कुछ लोगों से रुपये वसूले और अभद्रता भी की। 
 

विज्ञापन
Constable and PRD inspector recovered money by indecent in bareilly video viral
फाइल फोटो - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी में सिपाही जगदीश और पीआरडी दरोगा बूटा सिंह ने लकड़ी भरी ट्रॉली समेत अन्य राहगीरों से अभद्रता कर रुपये वसूले तो किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एसएसपी ने इसका संज्ञान लेते हुए दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराकर सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। 
विज्ञापन


पीआरडी दरोगा पर कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा गया है। बृहस्पतिवार दोपहर थाना फतेहगंज पूर्वी के सिपाही जगदीश और पीआरडी दरोगा बूटा सिंह बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास दातागंज मार्ग पर मास्क चेकिंग कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने कुछ लोगों से रुपये वसूले और अभद्रता भी की। 
विज्ञापन


इसी बीच नगरिया कलां निवासी देशराज अपनी ट्रॉली में बबूल की लकड़ी लेकर निकले तो दोनों ने उन्हें रोक लिया और छह सौ रुपये मांगे। उन्होंने रुपये देने से इनकार किया तो परेशान किया, मजबूरन वह रुपये देकर वहां से आगे जा सके। मगर किसी ने इस घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एक अन्य वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वही सिपाही डंडा लेकर आटा पिसाने जा रहे एक लड़के को पीटने पर आमादा है। इस वीडियो में सिपाही गाली गलौज करते और पीआरडी दरोगा उसे रोकते दिख रहा है। बाद में उस लड़के को रुपये लेकर छोड़ना भी वीडियो में साफ नजर आ रहा है। 

बृहस्पतिवार दोपहर दोनों वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने थाना प्रभारी विजय कुमार से मामले की जानकारी कराई तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद ट्रैक्टर चालक देशराज से तहरीर लेकर दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

साथ ही एसएसपी ने सिपाही जगदीश सिंह को सस्पेंड कर विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। बूटा सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए पीआरडी विभाग को लिखा है।

वीडियो का संज्ञान लेते हुए दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराकर सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। पीआरडी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई के लिए उसके विभाग को लिखा गया है।
- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed