{"_id":"6889fff887f12cdd4805e002","slug":"consolidation-accountant-who-has-been-suspended-twice-will-be-dismissed-for-negligence-in-bareilly-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो बार निलंबित होने वाले चकबंदी लेखपाल लापरवाही पर होंगे बर्खास्त, डीएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो बार निलंबित होने वाले चकबंदी लेखपाल लापरवाही पर होंगे बर्खास्त, डीएम ने दिए निर्देश
Wed, 30 Jul 2025 04:50 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 30 Jul 2025 04:50 PM IST
सार
भ्रष्टाचार व लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर डीएम ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी चकबंदी लेखपाल दो बार निलंबित हो चुके हैं, फिर लापरवाही मिलने पर उन्हें निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम अविनाश सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जो भी चकबंदी लेखपाल दो बार निलंबित हो चुके हैं, फिर लापरवाही मिलने पर उप संचालक चकबंदी उन्हें बर्खास्त करें। भ्रष्टाचार कर शासन और प्रशासन की छवि धूमिल करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चकबंदी न्यायालयों में तीन वर्ष से अधिक पुराने विचाराधीन वादों का अभियान चलाकर दो माह में निस्तारण कराएं। यह निर्देश जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक में दिया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने पाया कि एक अप्रैल से अब तक 13 गांवों में धारा-9 का प्रकाशन और 10 में प्रारंभिक चकबंदी योजना का प्रकाशन कराया जा चुका है। बंदोबस्त अधिकारी ने बताया कि इस वित्त वर्ष में छह के सापेक्ष अब तक 11 गांवों में कब्जा परिवर्तन का काम पूरा किया जा चुका है। दो गांवों में धारा-52 का प्रकाशन कराकर उनके अभिलेख तहसील भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: सात गोलियां खाकर भी न डिगे, अब कान पकड़कर उठक-बैठक... बेहद गरीब परिवार में जन्मे चर्चित IAS रिंकू की कहानी
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने उप संचालक चकबंदी और बंदोबस्त अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन गांवों में जन विरोध के चलते काम शुरू नहीं हो पा रहा है, वहां तिथि तय कर संबंधित तहसील के एसडीएम के साथ बैठक करें। यथाशीघ्र चकबंदी प्रक्रिया शुरू कराएं। चकबंदी के संबंधी परिवादों का मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। यदि किसी परिवाद में पुनरावृत्ति हो तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।