{"_id":"6862eca3a37135cfc30acffa","slug":"conductor-beaten-up-report-filed-against-six-people-including-chairman-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-1778-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कंडक्टर से मारपीट, चेयरमैन सहित छह लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कंडक्टर से मारपीट, चेयरमैन सहित छह लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
शाही। सिटी बस को रुकवाकर कंडक्टर से मारपीट और अभद्रता करने के आरोप में चेयरमैन सहित पांच अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी रहे कि 21 जून को चेयरमैन वीर पाल मौर्य व उनके साथियों ने महानगर सिटी बस को रुकवाकर कंडक्टर से अभद्रता करते हुए मारपीट की थी। घायल कंडक्टर ने पुलिस से उसी दिन शिकायत करके कार्रवाई की गुहार लगाई थी। बहेड़ी के रहने वाले सिटी बस के कंडक्टर इंद्रजीत सिंह पुत्र रघुवीर प्रसाद ने शिकायती पत्र में बताया कि वह शेरगढ़ से सिटी बस को लेकर बरेली जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे शेरगढ़ रोड पर शाही तिराहे से पहले पेट्रोल पंप के सामने शाही के नगर पंचायत चेयरमैन वीरपाल मौर्य ने अपनी गाड़ी बस के आगे लगाकर बस को रुकवा लिया।
बस के रुकते ही चेयरमैन और उनके साथ अन्य पांच लोगों ने दबंगई दिखाते हुए उनको जातिसूचक शब्द कहकर गालियां देकर अभद्रता की। विरोध करने पर उन्हें पीटा गया। उसके बाद कहा गया कि उनकी गाड़ी से आगे बस लेकर नहीं जा सकते। जैसे-तैसे बस की सवारियों ने उनको बचाया।
इन धाराओं के तहत हुई कार्रवाई
पीड़ित द्वारा मिले शिकायतीपत्र के आधार पर पुलिस ने जांच करके सोमवार को चेयरमैन वीर पाल मौर्य सहित पांच अज्ञात के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी, अनुसूचित जाति नृशंसता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। संवाद