Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Condition worsens after surgery; 25-year-old man dies

Bareilly News: ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत, 25 वर्षीय युवक की मौत

Mon, 30 Nov 2026 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Condition worsens after surgery; 25-year-old man dies
बरेली। पित्त की थैली में पथरी के ऑपरेशन के बाद 25 वर्षीय युवक की निजी अस्पताल में मौत हो गई। मां ने निजी अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए डीएम एवं सीएमओ से शिकायत की है।
विज्ञापन

पीलीभीत की शिवनगर कॉलोनी निवासी कृष्णा देवी के मुताबिक, पित्त की थैली में पथरी होने पर बेटे दीपक को एपेक्स अस्पताल में भर्ती किया था। 21 नवंबर को दूरबीन से ऑपरेशन हुआ। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान पित्त की थैली फट गई, जिससे संक्रमण फैल गया। फिर परिजन को जानकारी दिए बिना पेट में चीरा लगाकर दूसरा ऑपरेशन किया। उन्हें बताया गया कि बड़ा ऑपरेशन करना पड़ा है। इसके बाद हालत बिगड़ गई। एमआरआई और अल्ट्रासाउंड कराने की मांग की, लेकिन डॉक्टर ने इन्कार करते हुए हालत सामान्य बताकर जल्द ठीक होने की बात कही।
विज्ञापन

23 नवंबर की शाम दीपक की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। मां का आरोप है कि रात में बेटे के हाथ-पैर बांध दिए गए और उन्हें आईसीयू में जाने से भी रोका गया। सुबह करीब तीन बजे आईसीयू में पहुंचने पर मौत की सूचना दी। अस्पताल प्रबंधन पर शव सौंपने से पहले पूरा भुगतान मांगने, पोस्टमाॅर्टम कराने की मांग पर दुर्व्यवहार करने व धमकाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराने की मांग
कृष्णा देवी ने शिकायत में 21 से 23 नवंबर तक के इलाज, ऑपरेशन और दवाओं का पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध कराने की मांग की है। आईसीयू की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराकर जांच कराने के लिए कहा है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और जांच की प्रगति की लिखित जानकारी देने की मांग की है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने कहा कि प्रकरण की जांच करवाकर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed