फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Complaint to ADM administration about corruption prevailing in the municipality

Bareilly News: नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार की एडीएम प्रशासन से की शिकायत

Sun, 04 May 2025 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Complaint to ADM administration about corruption prevailing in the municipality
फरीदपुर। एडीएम प्रशासन बरेली ने फरीदपुर नगर पालिका का शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान सभासद अजीम मियां ने नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत की है। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना में भी घोटाला किए जाने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह ने शनिवार दोपहर नगर पालिका द्वारा बनाए गए कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण किया। कस्बे में निरीक्षण के दौरान गंदगी दिखने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए। इसके बाद वह नगर पालिका पहुंचीं। तैनात लिपिकों से जानकारी की तो पता चला कि यहां चेयरमैन व पालिका प्रशासन के बीच मतभेद है। नगर पालिका के सभासद अजीम मियां ने नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां भ्रष्टाचार की जांच में भी पुष्टि हो चुकी है, फिर भी जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सभासद ने कहा कि घोटाले की फाइलों पर संबंधित लिपि से लेकर अधिशासी अधिकारी व चेयरमैन तक ने साइन किए। इसके अलावा नगर पालिका की तरफ से प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जी तरीके से सर्वे कर अपात्रों को आवास दिलाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed