फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Communal tension arose after blocking the way for procession of Mohammedi in Bareilly

Bareilly: जुलूस-ए-मोहम्मदी का रास्ता रोकने पर पनपा तनाव, दो समुदाय आमने-सामने आए, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Thu, 28 Sep 2023 06:13 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Sep 2023 06:13 AM IST
सार

सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान हुए बवाल के बाद बाद ईद मिलादुन्नबी पर खुराफातियों ने एक बार फिर शहर का माहौल बिगाड़ने की साजिश रची। ऐन वक्त पर अफसरों के प्रबंधन और फोर्स की चुस्ती से माहौल शांत हो गया।

विज्ञापन
Communal tension arose after blocking the way for procession of Mohammedi in Bareilly
भीड़ को हटाती फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में ईद मिलादुन्नबी पर निकल रहे अंजुमनों के जुलूस को लेकर बुधवार देर रात जगतपुर इलाके में दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने नई परंपरा बताकर धरना दिया तो दूसरा पक्ष उसी रास्ते से निकलने पर अड़ गया। देर रात अफसरों ने लाठियां फटकार कर मामला शांत कराया। पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स लगाकर दूसरे रास्ते से जुलूस निकलवाया गया।

विज्ञापन


विरोध कर रहे पक्ष के लोगों ने बताया कि इस रूट से पहले कभी अंजुमनों का जुलूस नहीं निकाला गया है। यह नई परंपरा डाली जा रही है। आरोप लगाया कि इस बार पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में एक-एक करके छह अंजुमनें निकाल दी गईं। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि यही परंपरागत रूट है। बेवजह विवाद किया जा रहा है।
विज्ञापन


एसपी सिटी राहुल भाटी के नेतृत्व में जिले के सभी सीओ, शहर क्षेत्र के थाना प्रभारी के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स लगाकर लोगों को समझाया गया। एसपी सिटी ने बताया कि अंजुमनों के जुलूस को दूसरे मार्ग से निकाल दिया गया है। अब स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विरोध में धरने पर बैठ गए थे लोग 

ईद मिलादुन्नबी पर पुराने शहर से निकलने वाली कई अंजुमनें क्षेत्र में घूमकर आधी रात को मुन्ना खां की नीम पर पहुंचती हैं। बुधवार रात 9:45 बजे तक सब ठीक था। जगतपुर तिराहे से एक अंजुमन मीरा की पैठ की ओर बढ़ी तो रवि की चक्की के पास दूसरे पक्ष के लोगों ने नई परंपरा बताकर इसका विरोध शुरू कर दिया। कुछ लोग धरने पर बैठ गए। 

पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो दूसरे पक्ष के लोग भी आक्रोशित हो गए। वह दूसरी सड़क पर धरने पर बैठने लगे। माहौल बिगड़ता देख पुलिस के साथ आरएएफ और पीएसी के जवान भी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच आरएएफ के जवान ढाल बनकर खड़े हो गए। आधा किमी के दायरे में पुलिस और अफसरों ने मोर्चा संभाल लिया। हुड़दंगियों को खदेड़कर पुलिस ने घरों के दरवाजे बंद करा दिए।

एक पक्ष ने लगाया नई परंपरा का आरोप

विवाद के दौरान एक पक्ष के यज्ञदत्त शर्मा व धर्मेंद्र आदि ने बताया कि जुलूस का सही मार्ग जगतपुर तिराहे से शाहदाना होकर श्यामगंज और वहां से सैलानी में मुन्ना खां की नीम जाने का है। शॉर्टकट के चक्कर में लोग अंजुमन को इधर से निकालना चाहते हैं। 

पिछले साल दो अंजुमन पीछे रह गई थीं। संचालकों के अनुरोध पर दोनों को इधर से निकलवा दिया गया था। इस बार भी सात अंजुमनें निकल गईं। इस पर उन लोगों ने विरोध दर्ज कराया जो सही था। आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन ने उनकी नहीं सुनी।

दूसरे पक्ष ने भड़काने का लगाया आरोप

अंजुमनों की ओर से आईएमसी के प्रवक्ता डॉ. नफीस खान ने पुलिस-प्रशासन से बात की। बताया कि हर साल इधर से ही जुलूस निकलता है। इस बार भी सात अंजुमनें गईं। अगर रास्ता गलत था तो बाद में बल्ली क्यों लगा दी गई। शायद किसी ने बस्ती के लोगों को भड़का दिया। 

अंजुमन के साथ खूब गरजे डीजे 

इस बार दरगाह प्रबंधन की ओर से एलान किया गया था कि डीजे बजाने वाली अंजुमनों का विरोध किया जाएगा। उन्हें अपने जुलूस में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद आधी से ज्यादा अंजुमनों में डीजे या तेज साउंड पर धार्मिक गीत बजाए गए। साथ में बाइकों पर सवार लड़के हुड़दंग मचा रहे थे। इससे भी माहौल बिगड़ने का अंदेशा बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed