{"_id":"6a08c77780454d0fb70213a5","slug":"committee-formed-to-investigate-121-overhead-tanks-report-awaited-bareilly-news-c-4-bly1053-885563-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 121 ओवरहेड टैंक की जांच के लिए बनाई कमेटी, रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 121 ओवरहेड टैंक की जांच के लिए बनाई कमेटी, रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
बरेली। आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरदारनगर में ओवरहेड टैंक ढहने के बाद जिला प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। यह कमेटी अब तक जिले में क्रियाशील 121 ओवरहेड टैंकों की जांच कर रही है। इनको अति संवेदनशील, संवेदनशील व सामान्य श्रेणियों में बांटकर जांच की जा रही है। ब्लॉक स्तर पर तकनीकी टीम तालाब, नदी किनारे बने टैंकों की स्थिति परखेगी। निर्माण स्थल की भूमि आदि की जांच की जाएगी। इसकी रिपोर्ट आने के बाद 876 स्कीम में से बचे अन्य ओवरहेड टैंकों की जांच कराई जाएगी। कमेटी में जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, सहायक अभियंताता शामिल हैं।
जिला प्रशासन सामान्य रिपोर्ट आने के बाद सेफ्टी ऑडिट भी कराएगा। एनआईटी व आईआईटी की टेक्निकल टीमें यह देखेंगी कि जिस जगह पर निर्माण हुआ है, वह उपयुक्त है या नहीं। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता भी परखी जाएगी। इसमें अब भी कोई सुधार की गुंजाइश होगी तो उसे किया जाएगा। सरदारनगर में हुए हादसे के बाद शासन की ओर से ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। अब जल निगम ग्रामीण की अधिशासी अभियंता कुमकुम गंगवार को भी निलंबित कर दिया गया है। हादसे के बाद लखनऊ से आई तकनीकी टीम ने मलबे से निर्माण सामग्री के जो नमूने लिए थे, उनकी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। यदि ये नमूने फेल हुए तो रिपोर्ट आने पर कुछ और कार्रवाई भी हो सकती है।
वर्जन
अधिशासी अभियंता के निलंबन की जानकारी नहीं मिली है। ब्लॉक स्तर पर टेक्निकल टीम बनाई गई है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट बताया जा सकता है। - देवयानी, सीडीओ