फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Colony people called police and made the employee quarantine

कॉलोनी वालों ने पुलिस बुलाकर कर्मचारी को कराया क्वारंटीन

Thu, 16 Apr 2020 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Colony people called police and made the employee quarantine
पांच संदिग्ध परिवार को क्वारंटीन करते एसडीएम व कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

जांच को सैंपल देने के बाद भी कालोनी में घूम रहा था

विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल के गैंगमैन को खांसी जुकाम होने की शिकायत पर सैंपल लिया गया था, लेकिन उसे क्वारंटीन नहीं किया गया। कर्मचारी के घर लौटने से कालोनी में दहशत फैल गई। कालोनी वालों ने पुलिस बुलाकर उसे घर में कवारंटीन करा दिया।

इंजीनियरिंग अनुभाग के गैंग 53 एलबी दोहना के एक गैंगमैन को 24 मार्च से खांसी-जुकाम-बुखार की शिकायत थी। उसके साथ कर्मचारियों ने पीडब्ल्यूआई को बताया तो उन्होंने मंडलीय चिकित्सालय में गैंगमैन को सैंपल लेने भेज दिया। कोरोना टेस्ट देने के बाद भी उसे क्वारंटीन नहीं किया गया, बल्कि वह रेलवे कालोनी स्थित अपने क्वार्टर में रहने लगा। धीरे-धीरे कालोनी के अन्य कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई तो सूचना पूरे रेलवे कालोनी में फैल गई। गैंगमैन शाम को कालोनी में टहलता रहता था। इसको लेकर अन्य रेल कर्मचारियों और परिवारों में दहशत हो गई। बुधवार को कालोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बुलवाया। उस समय गैंगमैन क्वार्टर में ही था। पुलिस ने उसे क्वार्टर में ही क्वारंटीन करा दिया। उसके घर पर नोटिस चस्पा किया गया है कि गैंगमैन कोरोना के लक्षण पाए गए हैं, इससे सावधान रहे। इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही उसे ड्यूटी पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed