फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Collusion: Smart city roads covered with illegal hoardings

सांठगांठ : अवैध होर्डिंग से पट गईं स्मार्ट शहर की सड़कें

Thu, 08 Jun 2023 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Collusion: Smart city roads covered with illegal hoardings
बरेली। शहर की मुख्य सड़कें अवैध यूनिपोल से पटी पड़ी है। 50 यूनिपोल की अनुमति लेकर ठेकेदार 200-250 यूनिपोल लगा देते हैं। यह पूरा खेल जिम्मेदारों और ठेकेदारों की सांठगांठ से चल रहा है। दूसरी ओर मुख्य चौराहों की पुरानी इमारतों पर कई टन वजनी रूफटॉप लगे हुए हैं। इनसे हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट, विकास भवन रोड, स्टेडियम रोड, सर्किट हाउस रोड, पीलीभीत बाईपास समेत सभी मुख्य सड़कों पर अवैध होर्डिंग लगी हैं। नगर निगम की ओर से न तो कभी इनके खिलाफ अभियान चलया जाता है और न ही मानक तय किए जाते हैं। सबकुछ ठेकेदारों की मर्जी से चलता है। जानकारी के मुताबिक 156 वैध यूनिपोल तो 400 से अधिक अवैध यूनिपोल लगे हुए हैं। करीब 100 होर्डिंग्स अनुमति से लगी हैं तो डेढ़ हजार से अधिक होर्डिंग अवैध हैं। नगर निगम के अफसर इन पर कभी कार्रवाई नहीं करते हैं। ये शहर की सुंदरता पर भी बट्टा लगा रही हैं। इसी तरह से 12 गेट वैध हैं तो इतने ही अवैध लगे हुए हैं।
विज्ञापन

शहर में सबसे अधिक खराब हालत रूफटॉप की है। मुख्य चौराहे की पुरानी हो चुकी कई मंजिला इमारतों पर कई टन वजनी रूफटॉप कभी भी हादसा करा सकते हैं। अवैध होर्डिंग लगवाने में नगर निगम के जिम्मेदारों की भी सांठगांठ है। इससे नगर निगम को भी हर माह लाखों रुपयों का चूना लग रहा है। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह का कहना है कि जांच कराई जाएगी। मानक के विपरीत कोई होर्डिंग या रूफटॉप लगा मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले कई बार उठ चुका मामला, हर बार ठंडे बस्ते में
नगर निगम में अवैध यूनिपोल का मामला कई बार उठ चुका है। महापौर से भी इस मामले में कई बार शिकायत हो चुकी है। ठेकेदारों और जिम्मेदारों की सांठगांठ की पोल पहले खुल चुकी है। हर बार शिकायत होने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। बाद में न तो शिकायतकर्ता दिखाई देते हैं, न ही अफसरों के स्तर से अवैध होर्डिंग पर कोई कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed