{"_id":"57e97f814f1c1b073d57416c","slug":"colleges-and-universities-need-to-allow-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव पर कालेजों को विवि की अनुमति की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव पर कालेजों को विवि की अनुमति की जरूरत नहीं
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Tue, 27 Sep 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सोमवार को साफ कर दिया कि उससे संबद्ध कालेजों को छात्र संघ चुनाव कराने के लिए कुलपति या कुलसचिव से अनुमति की जरूरत नहीं है। चुनाव के लिए कालेजों के प्राचार्यों को निर्देश जारी करने की मांग करने आए छात्र नेताओं से प्रतिकुलपति प्रो. वीपी सिंह ने कहा कि कालेज खुद चुनाव कराने का निर्णय लेने को स्वतंत्र हैं। बोले- कालेजों को चुनाव कराने या न कराने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से कोई निर्देश जारी किए जाने की आवश्यकता इसलिए नहीं है क्योंकि चुनाव के बाबत शासनादेश जारी हो चुका है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन का अधिकार सिर्फ अपने कैंपस में चुनाव कराने तक सीमित है।
प्रतिकुलपति से बरेली और मुरादाबाद जनपद के कई डिग्री कालेजों के छात्र नेता सोमवार को दोपहर मिले और कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय अपने कैंपस और संबद्ध कालेजों में चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है और गोरखपुर विश्वविद्यालय में चुनाव हो भी चुके हैं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से अभी तक चुनाव पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इस पर नाराजगी जताते हुए छात्र नेताओं का कहना था कि विश्वविद्यालय कैंपस में चुनाव का निर्णय न होने से संबद्ध कालेजों के प्राचार्य भी चुनाव कराने से आनाकानी कर रहे हैं इसलिए उनके प्राचार्य को विश्वविद्यालय की ओर से चुनाव के लिए स्पष्ट आदेश जारी किए जाएं। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि तीन अगस्त को प्रमुख सचिव की ओर से आदेश जारी करके चुनाव कराने को कहा जा चुका है लेकिन चुनाव कराने से लगातार टालमटोल करके शासनादेश का उल्लंघन किया जा रहा है। प्रतिकुलपति प्रो. सिंह ने छात्र नेताओं को कैंपस में जल्द चुनाव कराने का आश्वासन देेते हुए कहा कि चुनाव अधिकारी नामित करने के साथ ही जिला प्रशासन से पर्याप्त सुरक्षा बल की मांग की गई है। मिलने वाले छात्र नेताओं में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के गजेंद्र सिंह पटेल, गगनदीप, बरेली कालेज के मुस्तफा हैदर, उपाधि महाविद्यालय मुरादाबाद के पिंटू राजा, आशुतोष, आरपी डिग्री कालेज मीरगंज के अमित पटेल, अतुल, देंवेंद्र गंगवार, सुधंशु, रितेश, नागेंद्र, शरद आदि प्रमुख थे।