फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   college

सर, रूम में गेस पेपर से हो रही है नकल

Thu, 22 Jan 2015 01:30 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 22 Jan 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
college
एलएलबी की परीक्षा के अंतिम दिन बरेली कॉलेज में छात्रा ने प्राचार्य से शिकायत की कि उसके रूम में गेस पेपर से नकल हो रही है। छात्रनेता गेस पेपर रखकर उत्तर पुस्तिका पर लिख रहे हैं। हालांकि, इसके बाद प्राचार्य ने रूम की सर्च ली लेकिन उन्हें नकल होती नहीं मिली।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में एलएलबी की परीक्षा में छात्रनेताओं की दबंगई हर दिन देखने को मिली। कभी उन्होंने नकल करने के बाद बुक नहीं करने दिया तो कभी सीट बदलने की कोशिश की। बुधवार को परीक्षा चल रही थी और उड़न दस्ते के साथ प्राचार्य बाहर बैठे थे। उसी समय रूम नंबर 24 से एक छात्रा बाहर निकली। उसने प्राचार्य से कहा कि उसके रूम में गेस पेपर से नकल हो रही है। छात्रा ने छात्रनेताओं की ओर इशारा भी किया। उड़न दस्ते के साथ प्राचार्य ने परीक्षा कक्ष नंबर 24 में तलाशी ली लेकिन उन्हें कहीं नकल नहीं मिली। उसने जिस छात्रनेता का नाम लिया शक होने पर भी उसकी सख्ती से चेकिंग नहीं की गई। ऐसे में नकल मिलती भी कहां। परीक्षा खत्म होने के आधे घंटे पहले रूम नंबर 25 से दो छात्राएं और एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा गया। छात्राएं पर्ची लेकर परीक्षा दे रही थीं। पकड़ने पर उन्होंने बुक न करने के लिए गुजारिश की लेकिन शिक्षकों ने सख्ती के साथ उन्हें बुक कर दिया।  
विज्ञापन

---------------

छात्रा ने जैसे ही बाहर आकर शिकायत की तो तुरंत टीम लेकर हमने उस रूम के सभी परीक्षार्थियों की तलाशी ली। उसने जिस छात्र को बताया, उसकी भी तलाशी ली लेकिन नकल सामग्री नहीं मिली। -डॉ. सोमेश यादव, प्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed