फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Colder in Bareilly than Nainital, Haldwani, Mussoorie... cold mercury

Bareilly News: नैनीताल, हल्द्वानी, मसूरी से ज्यादा बरेली में सर्दी... ठिठुरा पारा

Sun, 15 Dec 2024 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Colder in Bareilly than Nainital, Haldwani, Mussoorie... cold mercury
बरेली। शीतलहर से ठिठुरन का सिलसिला अभी जारी रहेगा। शनिवार को नैनीताल, हल्द्वानी और मसूरी से भी कम तापमान बरेली में दर्ज हुआ। दिनभर लोगों को सर्द हवा कंपकंपाती रही। अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे कम दर्ज हुआ। सर्वाधिक सर्द रात में जिला तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

इंडियन मीटरोलॉजी डिपार्टमेंट वेबसाइट पर दर्ज तापमान पर गौर करें तो बरेली का अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री और न्यूनतम 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि नैनीताल में अधिकतम पारा 21.3, न्यूनतम 6.3 डिग्री, हल्द्वानी का अधिकतम 20.0, न्यूनतम 10.7 डिग्री और मसूरी का अधिकतम 20.3 और न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह कोहरा छंटने के बाद करीब नौ बजे हल्की धूप निकली पर चल रही सर्द हवा ठिठुरन का अहसास कराती रही। जो जहां था वहीं, ठंड से निजात की कोशिश करता रहा। गर्म कपड़ों में लिपटकर और हेलमेट के साथ बाइक चलाते लोग नजर आए। शाम ढलते ही जगह-जगह अलाव जलने लगे। दिन में बाजार में रौनक रही पर शाम के साथ भीड़ कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से अब तीन दिन और शीतलहर रहेगी। हल्के बादल भी मंडराने के आसार बन रहे हैं। अनुकूल माहौल बनने पर दो दिन बाद कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी का अनुमान है।

बीते सात दिनों का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
13 दिसंबर 20.4 4.4
12 दिसंबर 21.6 5.2
11 दिसंबर 20.3 5.6
10 दिसंबर 21.3 7.2
09 दिसंबर 22.8 10.1
08 दिसंबर 22.8 6.0
07 दिसंबर 22.9 8.5्र
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में।
-
शीतलहर से बचाव के उपाय
- मौसम के पूर्वानुमान पर नजर बनाए रखें।
- शीतलहर के दौरान रात में यात्रा न करें।
- गर्म कपड़ों से हाथ, पैर, कान को ढ़कें।
- नींबू, संतरा, ताजी सब्जियों का सेवन करें।
- अंगीठी, ब्लोअर चलाने पर वेंटीलेशन की व्यवस्था रखें।
- भोर में और देर शाम घर से बाहर न निकलें।
- तबियत बिगड़ने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed