फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cold wave in city

कड़ाके की ठंड से कांपा बरेली, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन

Tue, 21 Dec 2021 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
cold wave in city
बरेली। जिले में शीतलहर का प्रकोप सोमवार को भी जारी रहा। न्यूनतम तापमान में आई गिरावट और बर्फीली हवाओं की वजह से लोगों को कंपकंपी छुड़ा देने वाली सर्दी का एहसास हुआ। सुबह और शाम के समय कोहरा छाने से आवागमन में भी परेशानी हुई। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अभी गलन और बढ़ेगी।
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी से सर्दी का सितम मैदानी क्षेत्रों में भी बढ़ता जा रहा है। तेज रफ्तार उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम यानी 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में धूप निकलने से लोगों को जरूर कुछ राहत मिली। धूप के चलते अधिकतम तापमान में उछाल आया। रविवार को अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन सोमवार को 2.3 डिग्री की वृद्धि के साथ 17.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ठिठुरन की वजह से लोगों को अतिरिक्त गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हुई। मार्निंग वॉक पर निकले लोग भी शरीर को पूरी तरह गर्म कपड़ों से ढककर ही निकले। दोपहर बाद जैसे ही सूरज की तपिश कम हुई सर्दी का सितम बढ़ने लगा। सर्द हवाएं चलने की वजह से लोग शाम से ही घरों में दुबक गए। तापमान में आई गिरावट की वजह से जगह-जगह लोग अलाव तापते दिखे। सरकारी कार्यालयों में भी अधिकारी, कर्मचारी अपने कक्ष में न बैठकर धूप का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन

फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो दो दिनों तक थोड़े-बहुत फेरबदल के साथ सर्दी का सितम यूं ही जारी रहेगा। इस दौरान तापमान में थोड़ा उछाल तो आ सकता है मगर शीतलहर से फिलहाल निजात नहीं मिलेगी। 23 दिसंबर से तापमान में कुछ वृद्धि का अनुमान है। हालांकि इस दौरान घना कोहरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed