फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CO Mirganj Deepshikha, who was embroiled in extortion charges, was removed

Bareilly News: वसूली के आरोपों में फंसी सीओ मीरगंज दीपशिखा को हटाया

Fri, 05 Jul 2024 06:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 05 Jul 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
CO Mirganj Deepshikha, who was embroiled in extortion charges, was removed
बरेली। अपराध नियंत्रण में फेल रहने, वसूली व अभद्र व्यवहार के लिए चर्चित सीओ दीपशिखा अहिबरन सिंह पर नए एसएसपी अनुराग आर्य ने कार्रवाई कर दी। एसपी दक्षिणी की जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर उन्हें जिला मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। मीरगंज सर्किल की अतिरिक्त जिम्मेदारी बहेड़ी सीओ अरुण कुमार को दी गई है।
विज्ञापन

मीरगंज क्षेत्र के गांव तिलमास निवासी रिफाकत अली ने तत्कालीन एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान से शिकायत की थी कि 12 जून को दोपहर के वक्त सीओ दीपशिखा उनके ईंट भट्ठे पर आई थीं। उन्होंने अवैध खनन का आरोप लगाकर दो लाख रुपये की मांग की थी। रिफाकत ने अपना काम वैध बताकर रायल्टी जमा करने व जीएसटी देने का तर्क दिया था। रुपये नहीं देने पर सीओ ने उनकी जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज कर दी थी। एसएसपी ने एसपी दक्षिणी मानुष पारीक को मामले की जांच सौंपी थी। एसपी दक्षिणी की रिपोर्ट पर एसएसपी अनुराग आर्य ने बृहस्पतिवार रात कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन

सीओ ने दी थी धमकी
रिफाकत के मुताबिक सीओ ने धमकी दी थी कि अभी दो लाख नहीं दे रहे हो, फिर चार लाख खर्च करोगे तो भी वाहनों को नहीं छुड़ा पाओगे। रिफाकत के मुताबिक सीओ ने उनके कागजात देखने से भी मना कर दिया था। उनको मजदूरों के सामने ही सीओ ने बेइज्जत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की जांच रिपोर्ट में भी फंसी
सीओ ने कहा था कि उन्होंने कार्रवाई के दौरान एसडीएम को सूचना दी थी। जबकि, एसडीएम ने अधिकारियों को बताया कि सीओ ने वाहन सीज करने के बाद उन्हें सूचना दी थी। कुछ दिन पहले रिफाकत के साथ जाकर कई ईंट भट्ठा मालिक डीएम से मिले थे। तब डीएम ने तहसीलदार व खनन अधिकारी को जांच सौंप दी थी। दोनों अधिकारियों ने जांच में रिफाकत का तर्क सही मानते हुए रिपोर्ट दी थी। डीएम ने इसी आधार पर दोनों वाहनों को छोड़ने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed