फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi's program will be monitored by drones

Bareilly News: ड्रोन से होगी सीएम योगी के कार्यक्रम की निगरानी

Wed, 06 Aug 2025 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi's program will be monitored by drones
1600 पुलिसकर्मी और पीएसी की रहेगी तैनाती
विज्ञापन

बरेली। मुख्यमंत्री के बरेली कॉलेज में प्रस्तावित कार्यक्रम की निगरानी के लिए कई ड्रोन लगाए गए हैं। करीब 1600 पुलिसवालों की तैनाती सुरक्षा व यातायात व्यवस्था में रहेगी। पीएसी अलग से लगाई गई है। मंगलवार को एडीजी, डीएम-एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। एसएसपी ने ड्यूटी में लगे पुलिस बल दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, मार्ग योजना, हेलिपैड, बाइक काफिला, मीडिया गैलरी और आपातकालीन योजनाओं का मूल्यांकन किया गया। सुरक्षा के सभी पहलुओं जैसे भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की समीक्षा की गई ताकि कार्यक्रम सुचारू और सुरक्षित रूप से हो सके। एसएसपी अनुराग आर्य ने संबंधित अधिकारियों व ड्यूटी में लगे फोर्स की ब्रीफिंग की, उन्हें सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए। बताया कि ड्रोन के जरिये भी निगरानी जारी रहे। पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग में कार्यक्रम स्थल, मार्ग, और हेलिपैड पर चाक-चौबंद सुरक्षा सुनिश्चित करने व उच्च स्तर की सतर्कता और अनुशासन बनाए रखने के लिए कहा गया। इस दौरान एसपी दक्षिणी, एसपी उत्तरी, एसपी यातायात व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed