फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi talk with actress Disha Patni father on the phone in Bareilly

UP: सीएम योगी ने अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता से फोन पर की बात, परिवार की सुरक्षा का दिया भरोसा

Mon, 15 Sep 2025 02:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Sep 2025 02:23 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की रात अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह पाटनी से फोन पर बात की। रिटायर्ड सीओ जगदीश सिंह पाटनी ने बताया कि सीएम योगी ने उनके परिवार को सांत्वना दी। कहा कि पूरा उत्तर प्रदेश आपके साथ। उनके परिवार की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं होने दी जाएगी। 

विज्ञापन
CM Yogi talk with actress Disha Patni father on the phone in Bareilly
सीएम योगी ने जगदीश सिंह पाटनी से फोन पर की बात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में उनके पिता जगदीश चंद्र पाटनी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन पर बात की। उन्हें भरोसा दिलाया कि अपराधियों पर हर हाल में कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दिशा पाटनी की सोमवार को मुंबई वापसी होने पर सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार रात अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता जगदीश चंद्र पाटनी से फोन पर बात की। जगदीश चंद्र पाटनी ने वीडियो बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सीएम योगी ने उनसे घटना की जानकारी लेकर उनके परिवार को सांत्वना दी। कहा कि पूरा उत्तर प्रदेश आपके साथ है। परिवार की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं होने दी जाएगी। हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: भिवानी कोर्ट में कत्ल और पुर्तगाल कनेक्शन... अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर गोलीबारी में नया मोड़; पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, विदेश में शूटिंग करने गईं दिशा पाटनी सोमवार को मुंबई वापस लौट आई हैं। जगदीश से एसएसपी अनुराग आर्य की इस संबंध में चर्चा हुई। तब एसएसपी ने मुंबई के ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस से बात की। उन्हें बरेली में हुए घटनाक्रम और यहां परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि मुंबई पुलिस भी दिशा पाटनी की सुरक्षा का घेरा बढ़ाएगी।

ओएसडी ने कहा था- हमलावरों को पाताल से भी खोज लाएंगे
रविवार को सीएम योगी के ओएसडी राजभूषण सिंह ने फोन कॉल कर अभिनेत्री के पिता जगदीश चंद्र पाटनी से बात की थी। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि आरोपी बच नहीं सकेंगे। पुलिस उनको पाताल से भी निकाल लाएगी। आपके परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है, आप बिल्कुल निश्चिंत रहें।

यह भी पढ़ें- दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग: बंट गए गैंगस्टर, वायरल हो रही ऑडियो रिकॉर्डिंग; 'लॉरेंस देश का सबसे बड़ा गद्दार'

अभिनेत्री के घर पर लगातार दो दिन की थी फायरिंग
अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर 12 सितंबर को तड़के करीब साढ़े तीन बजे बाइक सवार दो हमलावरों ने फायरिंग की थी। दोनों हमलावर सीसीटीवी फुटेज में दिखे थे। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गोल्डी बरार के साथियों ने इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। मामला तूल पकड़ गया तो आरोपियों ने पोस्ट डिलीट कर दी। शाम को अकाउंट भी डिलीट कर दिया। 

एसएसपी ने जांच कराई तो पता लगा कि अकाउंट पुर्तगाल की आईडी पर बनाया गया था। घटना से एक दिन पहले 11 सितंबर को भी हमलावर सुबह साढ़े चार बजे करीब पाटनी के घर के पास फायरिंग करके भाग निकले थे लेकिन इसके बारे स्पष्ट मेसेज न हो पाने की वजह से उन्होंने लगातार दूसरे दिन हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed