फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: भिवानी कोर्ट में कत्ल और पुर्तगाल कनेक्शन... अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर गोलीबारी में नया मोड़; पूरी कहानी

Mon, 15 Sep 2025 08:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 15 Sep 2025 08:27 AM IST
सार

हरियाणा के भिवानी की अदालत में हत्या के कुछ दिन बाद अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर को निशाना बनाया गया। दोनों मामलों में गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग का नाम सामने आया है। 

विज्ञापन
Disha Patni case bareilly firing took place at house of actress Disha few days after murder in Bhiwani court
disha patani - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के भिवानी कोर्ट परिसर में हाल ही में जिन शातिरों ने गोली मारकर युवक की हत्या की थी, अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग में भी उनका हाथ हो सकता है। दोनों मामलों में गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग का नाम सामने आया है। 


एक ही आईडी से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दोनों वारदातों की जिम्मेदारी भी ली गई है। दोनों वारदातों में समान आरोपियों के शामिल होने की आशंका में पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ रही है। जल्द ही पुलिस की एक टीम हरियाणा और दूसरी दिल्ली के लिए रवाना की जाएगी।
Disha Patni case bareilly firing took place at house of actress Disha few days after murder in Bhiwani court
दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग (लाल घेरे में छर्रे के निशान) - फोटो : अमर उजाला
जिस फेसबुक आईडी से अभिनेत्री के घर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई थी, उसे उसी दिन शाम को बंद कर दिया गया। एक धमकी भरा ऑडियो डालने के बाद संबंधित अकाउंट भी डिलीट कर दिया गया। पुलिस ने आईडी को ट्रेस किया तो उसका जुड़ाव पुर्तगाल से मिला। 

 
Disha Patni case bareilly firing took place at house of actress Disha few days after murder in Bhiwani court
दिशा पाटनी - फोटो : एक्स
अब बरेली व हरियाणा पुलिस की संयुक्त जांच में सामने आया है कि भिवानी कोर्ट परिसर में चार सितंबर को गैंगस्टर हरि उर्फ हरिया के साथी की हत्या कर दी गई थी। इसकी जिम्मेदारी रोहित गोदारा के गुर्गे वीरेंद्र चारण, नवीन बॉक्सर और सोनू उर्फ तिवारी जींद ने ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Disha Patni case bareilly firing took place at house of actress Disha few days after murder in Bhiwani court
दिशा पाटनी और उनके पिता जगदीश सिंह पाटनी - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री के घर फायरिंग में भी वीरेंद्र चारण और उसके साथियों का नाम आ रहा है। दोनों मामलों में धमकी देने के लिए रोहित गोदारा गोल्डी बरार नाम की आईडी का प्रयोग किया गया है।

 
विज्ञापन
Disha Patni case bareilly firing took place at house of actress Disha few days after murder in Bhiwani court
जगदीश सिंह पाटनी का घर - फोटो : अमर उजाला
सर्विलांस से मिला सुराग, अब दबिश पर जोर
सर्विलांस व साइबर सेल ने इस मामले में काफी इनपुट जुटाए हैं। अब इन पर दबिश की जरूरत है। जल्द ही बरेली पुलिस की टीम हरियाणा जाकर भिवानी में हुई वारदात में शामिल आरोपियों से बरेली में फायरिंग करने वाले आरोपियों की तस्दीक करेगी। अधिकारियों को उम्मीद है कि दोनों ही मामलों में वीरेंद्र चारण के शूटर शामिल हो सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed