फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cm yogi adityanath and akhilesh yadav election rally in bareilly today

Bareilly News: आंवला और बदायूं में सीएम योगी की जनसभा आज, बरेली में अखिलेश यादव करेंगे रैली

Sun, 28 Apr 2024 06:19 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Apr 2024 06:19 AM IST
सार

तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों प्रचार तेज कर दिया है। रविवार को सीएम योगी आंवला में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा करेंगे। वहीं बरेली में सपा मुखिया अखिलेश यादव भी रैली को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
cm yogi adityanath and akhilesh yadav election rally in bareilly today
योगी आदित्यानाथ और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आंवला लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में रैली करेंगे। आंवला के सुभाष इंटर कॉलेज के मैदान पर होने वाली जनसभा के लिए भाजपा की ओर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन

तीसरे चरण के मतदान वाली बरेली, बदायूं सहित अन्य सीटों पर मुख्यमंत्री की ताबड़तोड़ रैलियां प्रस्तावित हैं। भाजपा के आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे जनसभा स्थल पहुंचेंगे। यहां जनता से संवाद के बाद बदायूं में उनकी जनसभा होगी। 
विज्ञापन

 

बरेली में सपा मुखिया की रैली 
सपा मुखिया अखिलेश यादव रविवार को बरेली लोकसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगे। सपा-गठबंधन प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन के पक्ष में जनमत जुटाने के लिए वह बिशप मंडल इंटर कॉलेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। 

पीएम मोदी के रोड शो के बाद सपा की इस रैली पर राजनीतिक दलों की खास नजर भी होगी। सपा भी इसमें भीड़ जुटाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। सपा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक शुक्ला ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे पार्टी अध्यक्ष जनसभा स्थल पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed