फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi Adityanath addressed the election rally in Bareilly Baheri

CM Yogi Rally: बहेड़ी में गरजे सीएम योगी, कहा- अब दंगाई जानते हैं दंगा करेंगे तो उल्टा टंगवा दिए जाएंगे

Sat, 13 Apr 2024 04:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Apr 2024 04:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बहेड़ी के रामलीला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर जमकर सियासी वार किए।कहा कि पिछली सरकारें दंगा पॉलिसी के लिए कुख्यात थीं। भाजपा सरकार में बीते सात वर्षों में कोई दंगा नहीं हुआ है। अब नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में हैं सब चंगा। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath addressed the election rally in Bareilly Baheri
बहेड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बहेड़ी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने भारत माता के जयकारे से अपना संबोधन शुरू किया। मां दुर्गा और काली माता के जयकारे लगवाए। उन्होंने कहा कि आज हम सब नए भारत के दर्शन कर रहे हैं। नया भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा करना जानता है तो 140 करोड़ लोगों को सुरक्षित करना जानता है। नए भारत में विरासत के साथ विकास को आगे बढ़ाने का काम हो रहा है। विकास भी है तो विरासत और आस्था का सम्मान भी है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस-सपा, बसपा भगवान राम और कृष्ण को नकारती थीं, लेकिन अच्छे लोग चुनकर जाते हैं तो उसका परिणाम भी अच्छा होता है। 

विज्ञापन


पिछली सरकारें कर्फ्यू लगवाती थीं- योगी 
योगी ने कहा कि एक तरफ पिछली सरकारें कर्फ्यू लगवाती थीं। दंगा पॉलिसी के लिए कुख्यात थीं। दूसरी तरफ यूपी में पिछले सात साल से कोई दंगा नहीं हुआ। दंगा करने वाले जानते हैं कि अब दंगा करेंगे तो उल्टा टंगवा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वाला यह भी जानता है कि वह जेल बाद में जाएगा, पहले जहन्नुम के रास्ते उसके लिए तैयार हैं। सुरक्षा का बेहतर इंतजाम है। नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा। 

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

'आतंकवाद-नक्सलवाद समस्या का हुआ समाधान'
उन्होंने कहा कि देश में आतंकवाद की समस्या का समाधान धारा 370 समाप्त होने के साथ ही हो गया है। आज भारत का कोई भी नागरिक जम्मू-कश्मीर में जाकर जमीन खरीद सकता है। कांग्रेस ने इससे वंचित किया था। उन्होंने कहा कि देश के अंदर नक्सलवाद समस्या का समाधान हुआ है। सुरक्षा का बेहतर वातावरण बना है। मुख्यमंत्री ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया। 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज हाईवे बन रहे हैं। रेलवे की बड़ी परियोजनाएं आगे बढ़ रही हैं। मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। आईआईटी-आईआईएम बन रहे हैं। मेगा फूड पार्क का काम बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब एक जैसी सरकारें होती हैं। अच्छे लोग चुनकर जाते हैं तो उसका परिणाम भी अच्छा होता है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी भूमाफिया सार्वजनिक जमीनों पर कब्जा करेगा। चाहे वह रामलला की भूमि हो या किसी गरीब या व्यापारी की भूमि हो। उसको लेने के देन पड़ेंगे। अगर किसी ने भूमाफिया बनकर गरीब या सार्वजनिक की जमीन पर कब्जा किया है तो ब्याज सहित उसकी वसूली होगी। फिर उनकी संपत्ति पर गरीबों के लिए आवास बनाएंगे, जैसा प्रयागराज में किया था। 

गन्ना किसानों को साधा 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 120 चीनी मिल चल रही हैं। 105 चीनी मिल एक सप्ताह के अंदर भुगतान कर रही हैं। 15 चीनी मिलों का भुगतान लेट है। ढाई लाख करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान किसानों के खातों में किया है। सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग इतना भुगतान नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि जो चीनी मिलें गन्ना भुगतान समय पर नहीं करेंगी हम किसानों को उसका मालिक बनाएंगे। अन्नदाता किसान ही उन चीनी मिलों को संचालित करेंगे। एक-एक पाई का हिसाब का लेंगे। हम समस्या नहीं देते, हम समाधान पर विश्वासन करते हैं। 

योगी ने कहा कि बरेली में पहले तो हर महीने दंगा होता है। आज दंगाई जान की भीख मांगते फिरते हैं। अब यह नहीं हो पाया कि दंगा भी कराएंगे और फिर किसी पार्टी में जाकर जबरदस्ती फतवे जारी करके अव्यवस्था पैदा करेंगे। अब यह कतई स्वीकार नहीं है। कहा कि माफिया गले में तख्ती लटकाकर घूम रहे हैं। 

संतोष गंगवार ने कहा- नैया पार लगाना है  
बरेली के सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि वह जनता के प्यार और आशीर्वाद से 40 साल से यहां राजनीति करते आ रहे हैं। उन्होंने अपनी बिरादरी से कहा कि कहीं बहकना नहीं है, इस बार भाजपा की नैया को पार लगाकर एक अच्छा संदेश देना है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 38 मिनट तक जनता से संवाद साधा।

मंच से उतरते ही योगी ब्रह्मदेव स्थल पहुंचे सुरक्षा तंत्र के छूटे पसीने 
सीएम योगी अपना भाषण समाप्त कर जैसे ही मंच से उतरे तो उनकी निगाह ब्रह्मदेव स्थल पर पड़ी। वे अचानक वहां पहुंच गये। उनकी सुरक्षा में लगा तंत्र भी अचानक सकते में आ गया और स्थिति संभालने में पसीना-पसीना हो गया। करीब सौ कदम चलकर योगी ने ब्रह्मदेव स्थल पर मत्था टेका।

सीएम को भेंट की गुरुद्वारे की फोटो और गदा 
सीएम योगी को क्षेत्र के सिख समाज की ओर से गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन सरदार जुगेंद्र सिंह ने मंच पर नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे का फोटो फ्रेम भेंट किया। वहीं दूसरी और भाजपा पदाधिकारी राहुल गुप्ता व सुनील रस्तोगी ने सीएम को गदा भेंट की। 

जितिन प्रसाद ने बहेड़ी के भूमाफिया को चेताया
मुख्यमंत्री से पहले भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में कोई भी माफिया और भूमाफिया स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बहेड़ी के रामलीला मैदान से लेकर सरकारी जमीनों तक में धड़ल्ले से हो रहे कब्जों व निर्माण के मुद्दे को सीएम के सामने उठाया और भूमाफिया को मंच से चेतावनी भी दी। 

उन्होंने इस क्षेत्र की सबसे प्रमुख केसर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की मांग को भी सीएम के सामने रखा। सीएम ने कहा कि सबसे पहला काम केसर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने का होगा। इस पर क्षेत्र के लोगों ने जयकारे के साथ सीएम का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed