{"_id":"66f4b71761536ca1c808bee7","slug":"clouds-surrounded-after-a-week-city-drenched-with-7-mm-rain-bareilly-news-c-4-lko1018-489475-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सप्ताहभर बाद घिरे बादल, 7 मिमी बारिश से भीगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सप्ताहभर बाद घिरे बादल, 7 मिमी बारिश से भीगा शहर
Thu, 26 Sep 2024 06:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 26 Sep 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सप्ताहभर बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बुधवार को सुबह से घने बादल मंडराते रहे और दोपहर में करीब घंटेभर बारिश हुई। इससे दिन का तापमान भी तीन डिग्री लुढ़का। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक हल्के बादल मंडराने और तेज हवा के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
सप्ताहभर से तेज धूप और उमस की वजह से लोग बेहाल हो रहे थे। सितंबर के आखिर सप्ताह में जून जैसी तपिश परेशान कर रही थी। बुधवार सुबह से ही मौसम का रुख बदला रहा। सुबह भी खंडवर्षा हुई और दोपहर में तेज बारिश में लोग भीगे। अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। सात मिमी बारिश के बाद रात का तापमान भी एक डिग्री लुढ़का। 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 90 फीसदी रहा।