फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Clouds hovered throughout the day, forecast of rain and hailstorm

Bareilly News: दिनभर मंडराए बादल, बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान

Sat, 28 Dec 2024 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Clouds hovered throughout the day, forecast of rain and hailstorm
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से शहर पर बादल मंडराने लगे हैं। अनुकूल माहौल बना तो अगले दो दिन में बारिश भी हो सकती है। साथ ही, कुछ स्थानों पर ओले गिरने का अनुमान विशेषज्ञ जता रहे हैं। पारे में गिरावट से आगामी दिनों में शीतलहर का प्रकोप सहना पड़ सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह बादलों के साथ हुई। नौ बजे तक कोहरा भी मंडराता रहा। धूप के दर्शन नहीं हुए। दस बजे से जब तेज हवा चली तो कोहरा छंटा और धूप ने कंपकंपा रहे लोगों को हल्की राहत पहुंचाने लगी। हालांकि, कुछ देर बाद फिर बादल घिरे और धूप गायब हुई। कमोवेश यही स्थिति दिनभर जारी रही। दिन का पारा एक डिग्री लुढ़ककर सामान्य से तीन डिग्री अधिक 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, बृहस्पतिवार की रात हल्की सर्द हवा ठिठुरन का अहसास कराती रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अनूकूल माहौल बना ताे दो दिन तक बारिश के आसार हैं। नमी का स्तर सौ फीसदी पहुंचने से सर्द हवा सताएगी। फिर धूप निकलेगी पर घना कोहरा छाएगा। दृश्यता भी कम होगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मौसम इनपुट
22.9
10.4
बादल छाएंगे। धूप निकलेगी। सुबह-शाम कोहरा रहेगा।
सूर्योदय 7:03
सूर्यास्त 5:25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed