फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   clear the encroachment on budaun road

रूट डायवर्जन से पहले निगम ने बदायूं रोड से हटाया अतिक्रमण

Wed, 01 Sep 2021 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
clear the encroachment on budaun road
बदायु रोड पर अतिक्रमण हटाती निगम की टीम।
बरेली। लालफ ाटक बंद होने पर बदायूं की ओर से आने वाली बसों का पुराने चौपुला पुल पर चढ़ने से पहले ही ठहराव होगा। नगर निगम की टीम ने बुधवार को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया और रोडवेज बसों के ठहराव के लिए जगह साफ की गई।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अभिषेक आनंद के निर्देश पर बुधवार को अतिक्रमण प्रभारी ललतेश सक्सेना के नेतृत्व में टीम बदायूं रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची। ललतेश सक्सेना ने बताया कि सड़क के दोनों से अतिक्रमण हटा दिया गया है। स्टैंड चला रहे लोगों को भी हटाया गया। इसके अलावा पुराने चौपुला पुल से उतरते ही कुछ निजी बसों ने सड़क एक तरफ बसें खड़ी करने का अड्डा बना लिया था। उसे हटा दिया गया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अस्थायी बस अड्डे के लिए नेकपुर के पास सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया गया और जेसीबी से जगह को समतल किया गया। जलभराव वाली जगह में मिट्टी डाल दी गई है। बसों को खड़ा करने की व्यवस्था कर दी गई है। लालफ ाटक रोड को पुल निर्माण के चलते 90 दिनों के लिए बंद किया जा रहा है। इस दौरान बदायूं से आने वाले वाहन चौपुला चौराहा की ओर आएंगे। ऐसे में बदायूं रोड पर नेकपुर के पास अस्थायी बस अड्डा बनाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed