{"_id":"62056abd4cda1218b528713a","slug":"clear-from-first-phase-bjp-will-be-wiped-out-from-entire-up-akhilesh-bareilly-news-bly475105766","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण से ही साफ, भाजपा का पूरे यूपी से होगा सफायाः अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण से ही साफ, भाजपा का पूरे यूपी से होगा सफायाः अखिलेश
विज्ञापन
Clear from first phase, BJP will be wiped out from entire UP: Akhilesh
बरेली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण के मतदान ने पूरे यूपी के चुनाव की तस्वीर साफ कर दी है। भाजपा का पूरी तरह सफाया हो गया है। दस फरवरी को ही पता लग गया है कि 10 मार्च को क्या परिणाम आने हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने प्रदेश को जिल्लत और किल्लत के सिवा कुछ नहीं दिया। अब उसकी रैली-थैली सब फेल हो चुकी है।
बृहस्पतिवार को बरेली आए अखिलेश यादव ने एक होटल में मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर कड़ा हमला बोला। भाजपा के घोषणा पत्र पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश ने कहा कि पहले उन्हें अपने पुराने घोषणा पत्र पर दो मिनट का मौन धारण करना चाहिए। वह घोषणाएं लेकर आए हैं और हम योजनाएं लेकर आए हैं। सपा सरकार में जो 100 पुलिस डायल की व्यवस्था की गई थी, उसे भाजपा सरकार ने 112 में बदलकर कबाड़ा कर दिया।
सपा प्रमुख ने कहा कि सरकार आने के बाद हम और गाड़ियां खरीदेंगे और उसका रिस्पांस टाइम भी ठीक करेंगे। तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का बजट बढ़ाया जाएगा। बाइक वालों को एक लीटर पेट्रोल मुफ्त मिलेगा। अकेले आईटी सेक्टर में हम 22 लाख रोजगार देंगे। उन्होंने गठबंधन की 400 सीटें आने का दावा किया।
विज्ञापन
भाजपा में बड़े नेता बड़ा झूठ बोलते हैं, छोटे नेता छोटा : सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेता दुष्प्रचार फैलाने में सबसे आगे हैं। इस पार्टी में झूठ बोलने की होड़ लगती है। छोटा नेता छोटा झूठ और बड़ा नेता बड़ा झूठ बोलता है। तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के एक बड़े नेता ने छोटे नेता को पैदल कर दिया तो उसने नाराज होकर अपने एक डिप्टी सीएम को स्टूल मंत्री बना दिया।
कानून तोड़ने वाले हमें वोट न दें : कानून-व्यवस्था के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि वह पहली बात तो सभी से यह कहना चाहते हैं कि उनकी सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर थी। भाजपा दुष्प्रचार कर रही है। दूसरी बात जो लोग कानून तोड़ना चाहते हैं, वे हमारी पार्टी को वोट न दें।