{"_id":"580824309cabd02ac56c82c8103d19c0","slug":"cleanness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर गार्डन में आज से डोर टू डोर उठेगा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर गार्डन में आज से डोर टू डोर उठेगा कूड़ा
बरेली
Updated Thu, 22 Jan 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
नए साल में नगर निगम से अच्छी खबर है। जनकपुरी के बाद शहर की दूसरी पॉश कालोनी रामपुर गार्डन में बृहस्पतिवार से डोर टू डोर कूड़ा उठाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। लखनऊ के एनजीओ को अभी एक महीने के ट्रायल पर यह काम दिया गया है। ट्रायल सफल होने पर एनजीओ कर्मचारी आगे भी डोर टू डोर कूड़ा उठाएंगे। मेयर और नगर आयुक्त रामपुर गार्डन में पूवाह्न 10 बजे महाराजा अग्रसेन पार्क के निकट इस काम की शुरुआत कराएंगे।
शहर के जनकपुरी इलाके में नवंबर 2014 में डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम शुरू हुआ था। तब से वहां एनजीओ कर्मचारी डोर टू डोर कूड़ा उठा रहे हैं। अब रामपुर गार्डन में मेजर इंप्रूवमेंट डेवलपमेंट सोसायटी के 30 सफाई कर्मचारी प्रतिदिन सुबह सात से अपराह्न दो बजे तक डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करेंगे। महाराजा अग्रसेन पार्क के निकट मेयर डॉ. आईएस तोमर और नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव बृहस्पतिवार को संस्था के 30 सफाई कर्मचारियों को कूड़ा उठाने का ठेला सौंपकर योजना की शुरुआत करेंगे। इसके दो या तीन दिन बाद एजाज नगर गौंटिया में भी यह काम शुरू कराया जाएगा। नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव ने बताया कि एक-एक कर पूरे शहर में डोर टू डोर कूड़ा योजना लागू की जाएगी।