{"_id":"6a9d32d3bd14bcd7100f67bc","slug":"class-7-student-drowns-in-canal-during-janmashtami-procession-in-bareilly-2026-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: नहर में डूबने से कक्षा सात के छात्र की मौत, जन्माष्टमी शोभायात्रा के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: नहर में डूबने से कक्षा सात के छात्र की मौत, जन्माष्टमी शोभायात्रा के दौरान हुआ हादसा
Sun, 06 Sep 2026 03:01 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 06 Sep 2026 03:01 PM IST
सार
देवरनियां थाना क्षेत्र के खाता गांव में जन्माष्टमी शोभायात्रा के दौरान पैर फिसलने से नहर में गिरे 15 वर्षीय शनि मौर्य की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। शनि कक्षा सात का छात्र था।
विज्ञापन
छात्र का फाइल फोटो
- फोटो : स्रोत- परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र के खाता गांव में जन्माष्टमी की शोभायात्रा के दौरान हादसा हो गया। गांव के पास नहर में पैर फिसलने से 15 वर्षीय शनि मौर्य डूब गया। इस घटना में किशोर की मौत हो गई, जिससे परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन
गांव के प्रशासक दीपप्रकाश ने बताया कि शनिवार को गांव में जन्माष्टमी की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान शनि मौर्य गांव के पास नहर की ओर गया था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। शनि के नहर में गिरने की खबर मिलते ही गांव में शोर मच गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। गोताखोरों की मदद से किशोर को नहर से बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
कक्षा सात का छात्र था शनि
शनि मौर्य की अचानक मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की मां पूनम देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के अनुसार, शनि दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह कक्षा सात का छात्र था। परिवार में अब मातम पसरा है।
शनि मौर्य की अचानक मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की मां पूनम देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के अनुसार, शनि दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह कक्षा सात का छात्र था। परिवार में अब मातम पसरा है।