{"_id":"6a82e52a365d90dfe2012b79","slug":"class-10-girl-student-missing-family-members-suspected-of-murder-in-bareilly-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दसवीं की छात्रा लापता, परिजनों पर ही हत्या का शक, पुलिस ने खेत खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दसवीं की छात्रा लापता, परिजनों पर ही हत्या का शक, पुलिस ने खेत खंगाला
Mon, 17 Aug 2026 04:12 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगंज (बरेली)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 17 Aug 2026 04:12 PM IST
सार
अलीगंज क्षेत्र से हाईस्कूल की एक छात्रा लापता हो गई है। परिजनों पर आन की खातिर उसकी हत्या कर शव खेत में दबाने का आरोप है। पुलिस ने खेत खंगाला। हालांकि कोई साक्ष्य नहीं मिला। छात्रा के माता-पिता भी लापता हैं।
विज्ञापन
खेत में छानबीन करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली के अलीगंज इलाके के एक गांव से हाईस्कूल छात्रा लापता हो गई है। किसी ने माता पिता पर ही आन की खातिर बेटी की हत्या कर शव खेत में दबाने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने खेत में दूर तक छानबीन कर पहरा बैठा दिया। माता-पिता कार्रवाई के डर से कहीं निकल गए हैं। छात्रा के चाचा को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि 16 वर्षीय लड़की का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग था। छात्रा के परिजन ने उसे फोन कॉल पर बात करते हुए पकड़ लिया था। चर्चा है कि इस बात से नाराज होकर परिजन ने छात्रा की हत्या कर दी और शव को खेत में दफना दिया। सूचना पर रविवार को पुलिस टीम गांव पहुंची और खेत को निगरानी में ले लिया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही छात्रा के परिजन घर से कहीं निकल गए थे।
विज्ञापन
आंवला सीओ हेमंत कुमार ने बताया है कि किसी ने तहरीर नहीं दी है। मौखिक शिकायत व चर्चा के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए गए तो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन