{"_id":"5e2611618ebc3e4adc1eebf5","slug":"civic-amenities-traffic-bareilly-news-bly3927656158","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता जाम से परेशान, ट्रैफिक पुलिस नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता जाम से परेशान, ट्रैफिक पुलिस नदारद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपुला चौराहा पर शाम तक रेंगते रहे वाहन, शवयात्रा भी फंसी
बरेली। शहर में पुल निर्माण और सेंट्रल सीवर लाइन कार्यों के चलते जनता को हर रोज जाम से जूझना पड़ रहा है। चौपुला चौराहा पर सोमवार को दोपहर से शाम तक वाहन रेंग-रेंग कर चले। ट्रैफिक पुलिस भी चौराहे पर नजर नहीं आई। इस वजह से एक शवयात्रा भी जाम में फंस गई।
चौपुला चौराहे से चौकी चौराहा और पटेल चौक जाने वाली सड़कों पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं जंक्शन रोड सेंट्रल सीवर लाइन डालने के चलते बंद कर रखी है। ऐसे में चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। सोमवार को यहां सुबह से ही जाम की स्थित बनी रही। दोपहर में स्थिति और ज्यादा जटिल हो गई। चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस न होने के कारण रिक्शा-ऑटो वाले भी मनमर्जी करते रहे। कई बार कार्रवाई के बावजूद ट्रैफिक पुलिस की शह पर यहां बना अवैध ऑटो स्टैंड भी जाम का कारण बना। यहां चौपुला पुल और मढ़ीनाथ ओवरब्रिज के नीचे बना टैक्सी स्टैंड पर वाहनों की भीड़ से जाम लगा रहा। इसी वजह से चौपुला चौराहे पर एक शव यात्रा भी जाम में फंस गई। अयूब खां चौराहे की तरफ से आई शव यात्रा चौराहे के बीचोबीच उलटे सीधे वाहन निकालने के कारण फंस गई।