{"_id":"625735ae42a5965cbe48f06d","slug":"civic-amenities-smart-city-bareilly-bareilly-news-bly481419981","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी : बारिश के मौसम से पहले काम पूरे करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी : बारिश के मौसम से पहले काम पूरे करने का निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्मार्ट सिटी के अफसरों को कमिश्नर आर रमेश कुमार ने प्रस्तावित कामों को और तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा काम बरसात शुरू होने से पहले पूरे कर लिए जाएं ताकि जनता को स्मार्ट सिटी परियोजना का लाभ मिल सके।
कमिश्नरी सभागार में आयोजित स्मार्ट सिटी लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक में कमिश्नर ने स्मार्ट सिटी के तहत चल कई काम पूरे होने पर टीम की सराहना की। दूसरी परियोजनाओं और अगले कामों पर विचार विमर्श कर उन्हें भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। सड़कों के किनारे फुटपाथ निर्माण और पौधों को रोपने का काम मानकों के अनुसार करने को कहा।
कमिश्नर ने सड़क निर्माण में मानकों का ध्यान रखने, मानसून से पहले सड़कों का निर्माण प्रत्येक दशा में पूरा करने, जलभराव की संभावना वाले इलाकों में जलनिकासी की व्यवस्था कराने को कहा। डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने सड़कों के किनारे और बाकी संभावित स्थानों पर पौधरोपण अभियान चलाने को कहा। नगर निगम के पार्कों में औषधीय पौधों की रोपाई भी कराने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
बैठक के अंत में बरेली स्मार्ट सिटी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने चुकता पूंजी को 50 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 372 करोड़ रुपये किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। बरेली स्मार्ट सिटी लिमिटेड के वित्तीय वर्ष 2019-20 की डायरेक्टर रिपोर्ट को भी स्वीकृति प्रदान की गई।